Advertisement

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी वीडियो वायरल, 6 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, बोले- 2 लड़कों के साथ झाड़ी से निकल रही थी लड़की

पुलिस ने पदाधिकारी के बयान पर कर्पूरीग्राम थाने में केस दर्ज किया. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं. केस नंबर 117/26 है और इसकी तारीख 24 सितंबर 2026 दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और उपलब्ध तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई.

Samastipur Viral Girl
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 24 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST
  • जमुई के बाद समस्तीपुर में भी कांड का VIDEO वायरल
  • 6 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी राहुल समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के पास बांध की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है और घटना 15 सितंबर की है.

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने शुरू की जांच
समस्तीपुर पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर की शाम सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान एक वीडियो सामने आया. इसमें 3-4 लोग एक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे थे. वीडियो की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत इसका तकनीकी सत्यापन शुरू किया. जांच में वीडियो का लोकेशन कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बांध के पास सड़क के रूप में सामने आया. वीडियो में दिखाई दे रही लड़की प्रथमदृष्ट्या नाबालिग प्रतीत हुई. उसकी पहचान तत्काल नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने केस दर्ज कर 6 घंटे में 4 लोगों को पकड़ा
पुलिस ने पदाधिकारी के बयान पर कर्पूरीग्राम थाने में केस दर्ज किया. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं. केस नंबर 117/26 है और इसकी तारीख 24 सितंबर 2026 दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और उपलब्ध तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. इसके बाद सूचना मिलने के करीब 6 घंटे के भीतर घटना में शामिल सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपियों का दावा- दो लड़कों के साथ लड़की को देखकर रोका था
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विकास शर्मा और एक अन्य आरोपी ने आजतक से बातचीत में घटना को लेकर अपना पक्ष रखा. उनका दावा है कि उन्होंने एक लड़की को दो लड़कों के साथ झाड़ी की ओर से निकलते देखा था. आरोपियों के मुताबिक, उन्होंने तीनों को रोककर पूछताछ की और नाम-पता पूछा. उनका कहना है कि मौके पर धीरे-धीरे करीब 15 से 20 लोग जमा हो गए. इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोपियों ने बातचीत में कहा कि सुनसान जगह पर अनजान लोगों को देखकर पूछताछ करना उन्हें सामान्य लगा, लेकिन इसी घटना में वे आरोपी बन गए.

गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचे परिजन
चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन कर्पूरीग्राम थाने पहुंचे. परिजनों ने भी आरोपियों के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने दो लड़कों के साथ एक लड़की को रोका था. हालांकि, पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement