8 साल में 5 बच्चों की मां बनी महिला, पति था परदेस में, घर में आता-जाता था भतीजा...गांव वालों ने शादीशुदा भतीजे से जबरदस्ती भरवा दी चाची की मांग

महिला की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी. इस दौरान उसके पांच बच्चे हुए, जिनमें चार बेटे और एक बेटी शामिल हैं. परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी बढ़ने पर महिला का पति मजदूरी के लिए दूसरे राज्य चला गया. बताया जा रहा है कि पति की गैरमौजूदगी में उसने घर की देखभाल और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए अपने शादीशुदा भतीजे पर भरोसा किया.

शादीशुदा भतीजे से चाची की मांग भरवाई
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST
  • पति के बाहर रहने पर बढ़ीं नजदीकियां
  • पुलिस पहुंची तो दोनों को थाने ले गई

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों और कानून दोनों को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है. यहां गांव की पंचायत ने कथित तौर पर एक शादीशुदा भतीजे से उसकी शादीशुदा चाची की मांग में जबरन सिंदूर भरवा दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद दिखाई दे रहे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पति के बाहर रहने पर बढ़ीं नजदीकियां
जानकारी के अनुसार, महिला की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी. इस दौरान उसके पांच बच्चे हुए, जिनमें चार बेटे और एक बेटी शामिल हैं. परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी बढ़ने पर महिला का पति मजदूरी के लिए दूसरे शहर चला गया. बताया जा रहा है कि पति की गैरमौजूदगी में उसने घर की देखभाल और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए अपने शादीशुदा भतीजे पर भरोसा किया. इसी दौरान भतीजे का महिला के घर आना-जाना बढ़ गया और दोनों के बीच नजदीकियां होने की चर्चा गांव में फैल गई. हालांकि, दोनों ने इन आरोपों को कभी स्वीकार नहीं किया.

गांव में बुलाई गई पंचायत
कुछ दिन पहले जब महिला का पति घर लौटा तो उसे भी पत्नी और भतीजे के कथित संबंधों की जानकारी मिली. मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया. इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें ग्रामीण और पंच शामिल हुए. पंचायत में महिला और भतीजे दोनों को बुलाकर पूछताछ की गई. दोनों ने कथित अवैध संबंध होने से साफ इनकार कर दिया. इसके बावजूद पंचायत ने दोनों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया.

पंचायत ने सिंदूर भरवाया, वीडियो हुआ वायरल
आरोप है कि पंचायत ने कानून और वैवाहिक नियमों की अनदेखी करते हुए शादीशुदा भतीजे को चाची की मांग में सिंदूर भरने के लिए मजबूर कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौजूदगी में ही यह पूरी घटना हुई. इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी.

हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही पंचायत के दबाव में भतीजे से महिला की मांग में सिंदूर भरवा दिया गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
हसनपुर थाना पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई. पूछताछ के बाद महिला को उसके पिता के हवाले कर दिया गया, जबकि भतीजे से पूछताछ जारी है. थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED