जबलपुर के किसान ने उगाया दुनिया का सबसे महंगा 'मियाजाकी आम', बगीचे की सुरक्षा करते हैं जर्मन शेफर्ड

संकल्प परिहार दुनिया के सबसे महंगे आम की पैदावार करने में महारत हासिल कर चुके हैं. जी हां, विदेशी धरती पर पैदा होने वाला आम अब जबलपुर की धरती पर पैदा हो रहा है. इस आम की कीमत सुनकर भी आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि यह हजार दो हजार नहीं बल्कि विदेश में लाखों रुपए किलो में बिकता है. देखिए खास रिपोर्ट...

Jabalpur mango story
gnttv.com
  • जबलपुर,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

इंसान का मजबूत संकल्प उसकी हर इच्छा शक्ति को पूरा कर सकता है कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. जबलपुर के किसान संकल्प परिहार ने... संकल्प परिहार दुनिया के सबसे महंगे आम की पैदावार करने में महारत हासिल कर चुके हैं. जी हां, विदेशी धरती पर पैदा होने वाला आम अब जबलपुर की धरती पर पैदा हो रहा है. इस आम की कीमत सुनकर भी आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि यह हजार दो हजार नहीं बल्कि विदेश में लाखों रुपए किलो में बिकता है. देखिए खास रिपोर्ट...

आम, जिसे जिसे आम आदमी केवल देख सकता है... खरीद नहीं सकता. क्योंकि ऐसे खरीदने के लिए उसे लाखों रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं. ये दुनिया का सबसे महंगा आम, अब तक केवल जापान में होता है. जापान के मियाजाकी शहर के नाम से प्रसिद्ध 'टाइयो नो टमैंगो' जिसे मियाजाकी आम के साथ EGG ऑफ SUN भी कहा जाता है. इसके अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए तक है. संकल्प परिहार बताते हैं कि जब उन्होंने इस आम को अपने बगीचे में लगाया था तो उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि यह दुनिया का सबसे महंगा आम है.

50 हजार किलो का आम
लेकिन, जब इस आम की ख्याति धीरे-धीरे फैली तो उन्होंने भी इसे ही 50 हजार किलो तक बेचा. जबलपुर जिले से 25 किलोमीटर दूर चरगवां रोड स्थित हिनौता गांव के किसान संकल्प सिंह परिहार ने अपने बागान में उगाया है. जापान, चीन, अमेरिका सहित नेपाल कि धरती में होने वाले आठ विदेशी नस्ल सहित भारत के कई दर्जन ऊंचे किस्म आमों के पेड़ों को लगाया गया है. इस बगीचे में एक आम की नस्ल ऐसी है जिसका एक आम 4 किलो का होता है.

जर्मन शेफर्ड कुत्ते, सीसीटीवी कैमरे से आम की सुरक्षा
पिछली बार आमों की सुरक्षा में चूक होने के कारण चोरी जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा, यही वजह है कि इस बार पहले जैसी घटना न हो जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. इस बार आमों की सुरक्षा के लिए एक दर्जन जर्मन शेफर्ड कुत्ते, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. जो 24 घंटे इन आमों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. इस बगीचे में इस आम को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और इसे देखकर हैरान रहते हैं. 

रिपोर्टर: धीरज शाह

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED