Advertisement

Ramlala Jewellery: बाजार में राम चित्र से अंकित आभूषणों की धूम, राम लॉकेट की हुई एक करोड़ की बिक्री

रामलला की प्रतिष्ठा की धूम हर जगह फैली हुई है. आभुषणों के बाजार में भी इसकी रौनक छाई हुई है. पिछले चंद दिनों में रामजी की तस्वीर वाले आभुषणों की खूब बिक्री हुई है.

Ramji inspired jewellery
gnttv.com
  • लखनऊ,
  • 25 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST

अयोध्या में हुई श्रीरामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का हर्षोल्लास अब लखनऊ के सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है. यहां ग्राहक लगातार राम जी के चित्र के साथ आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं. रामचित्र से अंकित आभूषणों की खरीदारी का आलम यह है कि राम लॉकेट का बाजार एक करोड़ रुपए की बिक्री को पार कर गया है. राम लॉकेट  बाजार में सोने और हीरे में उपलब्ध हैं. 

इसके अलावा राम दरबार वाली सोने की अंगूठी भी बाजारों में मिल रही है. बताया जा रहा है कि 35 किलो राम जी के चांदी के सिक्के और 1 किलो सोने के सिक्के की बिक्री हुई है. लेकिन चांदी का सिक्का ज्यादा बिका क्योंकि इसकी शुरुआती कीमत 850 रुपए से है जबकि सोने के सिक्के की कीमत 65 हजार के आसपास. 

राममय हो रहे हैं बाजार 
वहीं इस मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आदीश जैन ने बताया कि देश में रामजी का माहौल है और लोग राम जी के दर्शन के लिए लालायित हैं. इसी के अनुरूप ज्वेलरी मार्केट में भी रामजी के लॉकेट और अंगूठियां की मांग लगातार आ रही है. चांदी और सोने के राम दरबार, फोटो फ्रेम और सिक्के की भी बिक्री लखनऊ बाजार में हुई है. 

आदीश जैन बताते हैं कि अकेले श्री रामचंद्र जी की लॉकेट की बिक्री करोड़ों में रही है. चांदी के सिक्कों की बात करें तो राम जी के चांदी के सिक्के तकरीबन 40 लाख के आसपास के बिके हैं. वहीं प्रभु राम जी के सोने के सिक्के का बाजार 20 लाख के आसपास रहा है. लेकिन आने वाले समय में दिवाली और अन्य त्योहारों पर इसकी बिक्री की धूम रहेगी.

शादियों का है सीजन
जैन ने कहा कि शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में महिलाएं राम दरबार की सोने की अंगूठियां की मांग कर रही है. हालांकि, लॉकेट के मुकाबले अंगूठियां कम बिकी हैं क्योंकि उसमें नाप लेना पड़ता है और बनाने में समय लगता है. इस कारण लॉकेट को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है क्योंकि उसमें साइज की समस्या नहीं होती है. लेकिन इसमें भी दो राय नहीं है कि अंगूठियां की डिमांड भी खूब है और साइज लेकर उसे ऑर्डर देकर बनाया जा रहा है. अदीश जैन ने यह भी बताया कि राम जी से संबंधित गिफ्ट पैक भी खूब बिके हैं. जिनकी बिक्री तकरीबन 10 लाख से ज्यादा हुई है. सोने और चांदी के सुंदरकांड भी बाजारों में मौजूद हैं हालांकि वह पहले से मिलते थे. 

(सत्यम मिश्रा की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement