Advertisement

Sawan Shivratri Traffic Alert: दिल्ली-NCR में आज ट्रैफिक रहेगा धीमा, इन रास्तों पर सबसे ज्यादा असर, घर से निकलने से पहले देखें रूट

सावन शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में कांवड़िए शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे. कांवड़ियों की आवाजाही रात और सुबह तक भी जारी रहने के कारण ट्रैफिक की परेशानी देखने को मिल सकती है.

Delhi-NCR traffic (Photo: Mudit Agarwal/ITG)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 11 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST
  • कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-NCR में कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट
  • सावन शिवरात्रि पर आज घर से निकल रहे हैं तो ध्यान दें

आज सावन की शिवरात्रि है. कांवड़ यात्रा अपने पीक पर पहुंच चुकी है. इसके चलते दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में ट्रैफिक धीमा रहने की संभावना है. दिल्ली-नोएडा, नोएडा-गाजियाबाद, गाजियाबाद-दिल्ली और दिल्ली-फरीदाबाद के बीच आने-जाने वालों को ज्यादा परेशानी हो सकती है. कई जगह कांवड़ियों की आवाजाही के कारण डायवर्जन और लेन में बदलाव किया गया है.

दिल्ली-NCR के इन रास्तों पर ज्यादा असर

कालिंदी कुंज और नोएडा-दिल्ली बॉर्डर
दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले कालिंदी कुंज रूट पर आज ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. कांवड़ियों की आवाजाही के साथ लोकल ट्रैफिक भी रहेगा. सरिता विहार, जसोला, कालिंदी कुंज और नोएडा बॉर्डर के आसपास जाने वाले लोगों को देरी का सामना करना पड़ सकता है.

DND फ्लाईवे पर भी धीमी रफ्तार
दिल्ली और नोएडा के बीच सबसे व्यस्त रास्तों में शामिल DND फ्लाईवे पर भी ट्रैफिक स्लो रह सकता है. सुबह और शाम के समय ऑफिस जाने वालों को जाम का सामना करना पड़ सकता है.

आश्रम से मथुरा रोड तक ट्रैफिक
कांवड़ यात्रा को देखते हुए आश्रम चौक, मथुरा रोड और बदरपुर की तरफ भी ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. इसका असर सेंट्रल दिल्ली, साउथ दिल्ली और फरीदाबाद के बीच आने-जाने वाले वाहनों पर पड़ सकता है.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा रोड पर भी असर
नोएडा से ग्रेटर नोएडा और दिल्ली बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़कों पर भी सामान्य दिनों के मुकाबले ट्रैफिक धीमा रह सकता है. कुछ रास्तों पर डायवर्जन होने से दूसरे मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है.

फरीदाबाद-दिल्ली रूट पर संभलकर निकलें
दिल्ली और फरीदाबाद के बीच बदरपुर बॉर्डर और मथुरा रोड से जुड़े रास्ते भी आज संवेदनशील रहेंगे. शिवरात्रि के चलते इन रास्तों पर कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ने से ट्रैफिक रुक-रुककर चल सकता है.

घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • ऑफिस, एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाना है तो सामान्य समय से थोड़ा पहले घर से निकलें. दिल्ली-नोएडा के बीच सफर के लिए संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करें.

  • घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, नोएडा ट्रैफिक पुलिस और फरीदाबाद पुलिस के लाइव अपडेट जरूर देखें. छोटी दूरी के लिए बॉर्डर वाले रास्तों से बचें और संभव हो तो शहर के अंदर के वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

  • कांवड़ कैंप, मंदिरों और बड़े धार्मिक स्थलों के आसपास अचानक डायवर्जन भी मिल सकता है. इसलिए रास्ते में अतिरिक्त समय लेकर चलना बेहतर रहेगा.

रात तक जारी रह सकता है ट्रैफिक डायवर्जन
सावन शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में कांवड़िए शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे. कांवड़ियों की आवाजाही रात और सुबह तक भी जारी रहने के कारण ट्रैफिक की परेशानी केवल ऑफिस टाइम तक सीमित नहीं रह सकती. इसलिए मंगलवार को दिल्ली-NCR में सफर करने वालों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने और पूरे दिन ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement