Advertisement

विधायक की गाड़ी धुल रहे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बीजेपी विधायक की गाड़ी को फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पाइन के जरिए धुलाई की जा रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब जब यूजर्स सवाल उठा रहे हैं तो विधायक ने इसे ड्राइवर की गलती बताया और कहा कि मैंने उसे डांटा भी कि ऐसा नहीं करना चाहिए.

Singrauli News
हरिओम सिंह
  • सिंगरौली,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी का इस्तेमाल विधायक की गाड़ी धोने में किया जा रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी से एक कार को धोया जा रहा है. जब ये वीडियो वायरल हुआ तो विधायक का भी रिएक्शन आया. विधायक ने कहा कि ड्राइवर को ये नहीं करना चाहिए था.

फायर ब्रिगेड से धोई जा रही BJP MLA की गाड़ी-
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामनिवास शाह के सरकारी आवास के बाहर खड़े उनके निजी वाहन को शासकीय फायर ब्रिगेड वाहन को फायर ब्रिगेड की कर्मचारियों के द्वारा धुलाई की जा रही है. जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है. वायरल वीडियो साफ दिख रहा है कि तीन कर्मचारी फायर ब्रिगेड की गाड़ी से विधायक की इनोवा कर कार को धुलाई कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल-
जब वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स इसपर सवाल उठा रहे हैं. लोगों को कहना है कि शासकीय मशीनरी किस प्रकार दुरुपयोग किया जा रहा है? क्या फायर ब्रिगेड की गाड़ी से निजी गाड़ी की धुलाई करना उचित है?

सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामनिवास शाह का शासकीय आवास बिलौंजी के नगर निगम बिल्डिग के पास है. उनके घर के बाहर कर्मचारी इनोवा गाड़ी धुल रहे थे.

विधायक की सफाई-
भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामनिवास शाह इस वायरल वीडियो पर कहा कि वीडियो हमने भी देखा है. कोई विधायक, सांसद अपने हाथ तो गाड़ी धोता नहीं है. ड्राइवर ने बताया कि वो गाड़ी नगर नियम महापौर अध्यक्ष के घर में पानी भरने आई थी. संयोग से खड़ी थी तो थोड़ा सा पानी मार दिया. ड्राइवर को डांटा कि ये सब काम नहीं करना चाहिए, बस इतना ही.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement