Advertisement

ओडिशा के स्मोक आर्टिस्ट ने योगी आदित्यनाथ के लिए बनाई अनोखी तस्वीर, खुद मिलकर करना चाहते हैं भेंट

ओडिशा के कटक जिले के एक लोकप्रिय स्मोक (धुंआ) आर्टिस्ट दीपक बिस्वाल ने योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath)को बधाई देने के लिए उनकी स्मोक से तस्वीर बनाई है. यूपी में एक बार फिर सरकार बनाने पर दीपक ने योगी की तस्वीर बनाई है.

आर्टिस्ट दीपक बिस्वाल ने बनाई योगी आदित्यनाथ की स्मोक तस्वीर
मोहम्मद सूफ़ियान
  • भुवनेश्वर,
  • 25 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST
  • आर्टिस्ट दीपक बिस्वाल ने बनाई योगी आदित्यनाथ की स्मोक तस्वीर
  • कई लोकप्रिय लोगों की तस्वीर बना चुके हैं दीपक बिस्वाल

योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी और अन्य राजनीति दलों के तमात वरिष्ठ नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. वहीं, ओडिशा के कटक जिले के एक लोकप्रिय स्मोक (धुंआ) आर्टिस्ट दीपक बिस्वाल ने योगी आदित्यनाथ को यूपी में दोबारा सरकार बनाने और मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए उनकी एक तस्वीर बनाई है. इस तस्वीर में योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण लेते हुए विजय होने का संकेत दे रहे हैं. 

आजतक से बातचीत में आर्टिस्ट दीपक ने बताया कि वह यूपी में योगी की सरकार और उनकी कार्यपद्धति में विश्वास करते हैं. यूपी के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को लोगों का अपार समर्थन मिला है, जिसकी वजह से 403 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 273 सीटें मिलीं. यूपी में 37 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने और चुनाव में सबसे लोकप्रिय राजनीतिक दल उभर कर सामने आने पर उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी. 

खुद मिलकर तस्वीर भेंट करना चाहते हैं दीपक 

दीपक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपत लेंगे. इस अवसर पर मैंने जलते दिए की स्मोक (धुंए) से योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर बनाई है और वह उनसे मिलकर उन्हें यह भेंट देना चाहता हैं. इस तस्वीर को बनाने में उन्हें 2 घंटे का समय लगा है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कलम का फूल बनाया है.

कई लोकप्रिय लोगों की तस्वीर बना चुके हैं दीपक 

दीपक ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से स्मोक आर्ट कर रहे हैं. योगी आदित्यानाथ की तस्वीर से पहले वह भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और अन्य कई लोकप्रिय लोगों की तस्वीर बना चुके हैं. साथ ही साथ वह रंगीन स्मोक आर्ट पर काम कर रहे हैं, जो कि वास्तव में काफी सुंदर दिखती है.

 
  
बता दें कि, योगी आदित्यानाथ के शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ उद्योगपति एवं फिल्म निर्माताओं को भी आमंत्रित किया गया है. जिसमें प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, आनंद महिंद्रा का नाम शामिल है. वहीं, बलीवुड से अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन, बोनी कपूर, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री समेत कई फिल्म निर्माताओं का नाम शामिल है. 

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement