Advertisement

प्याज दुल्हन, चीनी दूल्हा! महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन

यूपी के सोनभद्र में एक अनोखे प्रदर्शन की चर्चा हो रही है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ अलग तरीके से प्रोटेक्ट किया. कार्यकर्ताओं ने चीनी को दूल्हा और प्याज को दुल्हन के तौर पर पेश किया. इसके साथ ही खाद्य सामग्रियों की बारात निकाली. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया.

Sonbhadra unique protest
विधु शेखर मिश्रा
  • सोनभद्र,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं. तमाम मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर नजरआ रहा है. इस बार महंगाई के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी हमलावर है. महंगाई के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने सोनभद्र में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. राबर्ट्सगंज मुख्यालय के बढ़ौली चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने महंगी खाद्य सामग्री की बारात निकाली. इस दौरान चीनी को दूल्हा और प्याज को दुल्हन बनाया गया.

चीनी दूल्हा, प्याज दुल्हन-
सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में निकली इस अनोखी बारात में बैंड-बाजे भी शामिल रहे. कार्यकर्ता हाथों में प्याज को दुल्हन और चीनी को दूल्हा लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे. बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर अपना विरोध दर्ज कराया. 

आम परिवार का बजट बिगड़- सपा
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरत की खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है. 

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आज प्याज लोगों को आंसू बहाने पर मजबूर कर रहा है. वहीं, चीनी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है. कहा कि बारात निकालकर और नाच-गाकर समाजवादी पार्टी सरकार को महंगाई की स्थिति का आईना दिखाने का काम कर रही है.

इस अनोखे प्रदर्शन की हो रही चर्चा-
सपा के इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए चौराहे पर लोगों की भीड़ भी जुटी. प्याज को दुल्हन और चीनी को दूल्हा बनाकर निकाली गई यह बारात इलाके में चर्चा का विषय बनी रही. प्रदर्शन के जरिए सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement