Advertisement

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने चीनी खरीदने की लिमिट तय की, Blinkit पर 5 किलो, Instamart पर 2 पैकेट तक ही मिलेगी, जानें कहां कितनी खरीद सकते हैं?

उपभोक्ता मामले विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 26 अगस्त को देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 65.05 रुपए प्रति किलो पहुंच गई. 26 जुलाई को यही कीमत करीब 48 रुपए प्रति किलो थी. यानी एक महीने में चीनी के दाम 35.5% से ज्यादा बढ़ गए.

Sugar Purchase Limit
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ब्लिंकिट, जेप्टो जैसे क्विक-कॉमर्स एप्स से अब ग्राहक एक बार में 2 से 5 किलो तक ही चीनी खरीद पाएंगे. वहीं DMart और Reliance Retail जैसे बड़े स्टोर भी कुछ जगहों पर एक ग्राहक को 2 से 3 किलो तक ही चीनी दे रहे हैं.

एक महीने में 35% से ज्यादा बढ़े दाम
उपभोक्ता मामले विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 26 अगस्त को देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 65.05 रुपए प्रति किलो पहुंच गई. 26 जुलाई को यही कीमत करीब 48 रुपए प्रति किलो थी. यानी एक महीने में चीनी के दाम 35.5% से ज्यादा बढ़ गए. थोक बाजार में भी कीमतों में तेजी देखी गई है. चीनी करीब 45 रुपए किलो से बढ़कर 60.36 रुपए किलो तक पहुंच गई. PIB के आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच ही थोक कीमतों में करीब 16% की बढ़ोतरी हुई थी.

ऑनलाइन खरीद पर कहां कितनी लिमिट?

Blinkit: कुछ जगह एक बार में अधिकतम 5 किलो तक
Zepto: कुछ चीनी पैक्स पर पैक की संख्या की लिमिट, कुछ उत्पादों पर सीमित उपलब्धता
Swiggy Instamart: एक लिस्टिंग में 1-1 किलो के अधिकतम 2 पैकेट- कुछ जगह 5 किलो का एक पैक
BigBasket: अलग-अलग ब्रांड के हिसाब से अधिकतम करीब 6 किलो तक

ऑफलाइन स्टोर में भी खरीदारी लिमिट
चीनी की खरीद पर रोक सिर्फ ऑनलाइन तक सीमित नहीं है. DMart और Reliance Retail जैसे बड़े स्टोर में भी कुछ जगह प्रति ग्राहक 2 से 3 किलो तक खरीद की सीमा रखी गई है.

त्योहारों में बढ़ने वाली है मांग
चीनी की कीमतों में तेजी ऐसे समय आई है, जब त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और इसके बाद आने वाले त्योहारों में घरों में मिठाइयां और पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं. इसके अलावा हलवाई, बेकरी और मिठाई की दुकानें भी बड़ी मात्रा में चीनी खरीदती हैं. ऐसे में आम परिवार अगर त्योहारों के लिए एक साथ ज्यादा चीनी खरीदना चाहेगा तो उसे खरीद सीमा का सामना करना पड़ सकता है.

सरकार ने सप्लाई बढ़ाने के लिए उठाया कदम
चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने घरेलू बाजार में सप्लाई बढ़ाने के लिए कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी को टैरिफ रेट कोटा के तहत ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति दी है.

पहले आयात की गई कच्ची चीनी को 31 अक्टूबर तक रिफाइन करके घरेलू बाजार में बेचने की शर्त थी. अब आयातकों को Bill of Entry दाखिल करने की तारीख से दो महीने का समय दिया गया है.

आम ग्राहक को क्या करना चाहिए?
अगर घर में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक-दो किलो चीनी चाहिए तो फिलहाल खरीद सीमा से बहुत परेशानी नहीं होगी. लेकिन त्योहार के लिए ज्यादा मात्रा में खरीदारी करने वालों को अलग-अलग दुकानों और ऐप की लिमिट देखनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें

 

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement
    Advertisement