Advertisement

बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना बनी पसंदीदा, बिहार में एक साल में खुले करीब 1 लाख खाते, देशभर में संख्या 4 करोड़ के करीब

सुकन्या समृद्धि योजना योजना के तहत बेटी की शादी के लिए अच्छा खासा फंड माता पिता के द्वारा जमा किया जा सकता है. इस योजना के तहत बेटियों का अकाउंट 21 साल तक के लिए खुलता है.

Sukanya Samriddhi Yojana
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 02 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

बेटियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के नाम से जो स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Scheme) चलाई जा रही है, उसका क्रेज बेटियों के परिजनों के बीच काफी बढ़ गया है.बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक की टेंशन से निजात दिलाने वाले ये स्कीम शुरुआत से अब तक निवेशकों की फेवरेट लिस्ट में सबसे ऊपर बनी हुई है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस योजना के तहत महज एक वर्ष में 1 लाख से अधिक खाते पूरे बिहार राज्य में पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खोले जा चुके है.इतना ही नही पूरे देश भर में इसकी संख्या 4 करोड़ के आसपास पहुंच गई है.समस्तीपुर के पोस्ट ऑफिस के कर्मियों के द्वारा इस योजना के अलावे अन्य योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर पीएमजी पवन कुमार सिंह ने सम्मानित भी किया है.

समस्तीपुर डाक प्रमंडल की ओर से अर्द्धवार्षिक समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था. समारोह का मुख्य अतिथि उत्तरी बिहार क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के पोस्टमास्टर जनरल पवन कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया था.पीएमजी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के खातों की संख्या तकरीबन एक लाख के आसपास पूरे बिहार राज्य में खुले है.इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए डाक कर्मियों को लक्ष्य दिया गया है.अभीतक पूरे देश भर में हम लोगों ने 4 करोड़ के आसपास सुकन्या समृद्धि योजना के खाता चल रहें हैं.हर तिमाही में वित्त मंत्रालय के द्वारा नया इंटरेस्ट रेट डिक्लेयर किया जाता है

सुकन्या योजना बेटी की पढ़ाई और शादी की टेंशन होगी खत्म
सुकन्या समृद्धि योजना योजना के तहत बेटी की शादी के लिए अच्छा खासा फंड माता पिता के द्वारा जमा किया जा सकता है. इस योजना के तहत बेटियों का अकाउंट 21 साल तक के लिए खुलता है. इस स्कीम में रोजाना के हिसाब से 100 रुपये के निवेश के जरिए निवेश कर अपनी बेटी की शादी तक 15 लाख रुपये अधिक की रकम हासिल कर सकते हैं.मान लीजिए आप अपनी एक  साल की बेटी के लिए हर महीने 3000 रुपये का निवेश इस योजना में शुरू करते हैं, तो ये रकम मैच्योरिटी के बाद 15 लाख रुपये से अधिक हो जाएगी. जैसे 2026 मे अपनी तीन साल की बेटी के लिए प्रतिदिन 100 रुपए की बचत कर 3000 रुपये प्रति महीने का निवेश शुरू करते हैं तो आप साल में सुकन्या समृद्धि योजना में 36,000 रुपये जमा कर पाएंगे. इस तरह आप इस स्कीम में कुल 5,40,000 रुपये जमा करेंगे.आपकी निवेश की राशि पर 7.6 फीसदी के दर से प्रति वर्ष ब्याज मिलता है. इस तरह सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब ये रकम 9,87,637 रुपये बनेगी. 21 साल  की मैच्योरिटी के बाद आपको दोनों राशि को जोड़कर कुल 15,27,637 रुपये मिलेंगे. ऐसे में अगर आप अपनी बेटी की शादी 23 साल की उम्र में करेंगे, तो उस वक्त आपको सुकन्या समृद्धि स्कीम में जमा 15 लाख रुपये से अधिक की रकम मिलेगी.

समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने रचा इतिहास
मुख्य अतिथि उत्तरी बिहार क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के पोस्टमास्टर जनरल पवन कुमार सिंह ने डाक सेवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जीडीएस, बीपीएम, एसपीएम एवं विभागीय कर्मचारियों को सम्मानित किया.समस्तीपुर डाक प्रमंडल पहले भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले एक वर्ष में इसने उल्लेखनीय छलांग लगाई है.अब यह प्रमंडल उत्तरी बिहार क्षेत्र के बेहतरीन प्रमंडलों में शुमार हो गया है. पीएमजी पवन कुमार सिंह ने बताया कि बचत खाता (एसबी) अप्रैल से सितंबर 2025 में 53,766 खाते खोले गए थे, जबकि इसी अवधि में 2026 में 71,861 खाते खोले गए.

इस प्रकार 18,095 खातों की वृद्धि हुई, जो 33.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है.डाक जीवन बीमा (पीएलआई) में भी जबरदस्त प्रगति दर्ज की गई. वर्ष 2025-26 में प्रीमियम 1,34,39,594 रुपये था, जो 2026-27 में बढ़कर 2,53,51,052 रुपये हो गया. कुल 1,19,11,458 रुपये की वृद्धि हुई, जो 88.63 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ है। ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) में तो अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला. 2025-26 में 66,43,727 रुपये का प्रीमियम था, जो 2026-27 में 2,20,59,390 रुपये पहुंच गया. इसमें 1,54,15,663 रुपये की वृद्धि हुई, जो 232.03 प्रतिशत की भारी छलांग है.

पोस्टमास्टर जनरल  पवन कुमार सिंह ने कहा, समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने पिछले एक वर्ष में असाधारण प्रगति की है. बचत खातों में 33.65 प्रतिशत, पीएलआई में 88.63 प्रतिशत और आरपीएलआई में 232 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि किसी भी प्रमंडल के लिए गौरव की बात है.यह उपलब्धि डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्रा के कुशल नेतृत्व और पूरी टीम के समर्पण का परिणाम है. ग्रामीण क्षेत्रों तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में यह प्रमंडल अब मिसाल बन गया है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement