करनाल में 10 सफाई कर्मचारियों में मुंडन कराया है. दरअसल पिछले लगभग 28 दिनों से प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं. उनकी मांग कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की है. धरना स्थल पर बैठे सफाई कर्मचारियों विरोध जताते हुए अपना मुंडन करा लिया है. कर्मचारियों का कहना है कि सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नही करती तब तक हड़ताल और धरना प्रदर्शन इसी तरह से रहेगा जारी.
वहीं निगमायुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों को 5 सितंबर को ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं, नहीं तो कानूनी कार्रवाई और विभागीय कार्रवाई करने की बात कही गई है. फिलहाल कर्मचारियों में रोष है, जिसको लेकर आज सफाई कर्मचारियों ने अपना रोष वक्त किया है. मुंडन कराने के साथ सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
नगर पालिका सफाई कर्मचारी करनाल के प्रधान, राजकुमार ने कहा कि सरकार के प्रति सफाई कर्मचारियों में गहरा रोष है जिसको लेकर आज मुंडन डे मनाया गया है. उन्होंने कहा सरकार हमारी जायज मांगो को जायज बता भी रही है और पत्र जारी भी नहीं कर रही है. उन्होंने कहा सरकार की नीयत और नीति दोनों खराब है.
उन्होंने कहा कि आज सरकार के प्रति रोष व्यक्त करते हुए 10 सफाई कर्मचारियों ने अपना मुंडन कराया है. उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना धरना दे रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार ने एक तुगलकी फरमान जारी किया है. उनका कहना है कि सरकार जो चाहे करे, लेकिन हम तब तक नहीं हटेंगे जब तक मांगे पूरी नहीं होती.
सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार हमें कच्चे से पक्का नहीं करती तब तक हम धरने पर बैठे रहेगे. उन्होंने कहा इस बार सरकार से लड़कर ही धरने से उठेंगे. सफाई कर्मचारी ने कहा सरकार से हम अपनी जायज मांगे पूरी करने की मांग कर रहे हैं. जब तक सरकार हमारी मागे नही मनेगी तब तक इसी तरह से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.
आपको बता दे प्रदेश भर में लगभग पिछले 1 महीने से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है. जिसके चलते जगह-जगह पर कूड़े की ढेर लगे हुए हैं. हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है सफाई व्यवस्था को कायम करने के लिए. लेकिन, वह इंतजाम काफी साबित नहीं हो रहे. वहीं दूसरी ओर कर्मचारी भी अपनी मांग को लेकर अब आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं. उनका साफ तौर पर यही कहना है जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक इसी तरह से वह धरना प्रदर्शन करते रहेगे.