Advertisement

दिल्ली के पार्कों में मिल रहे इंजेक्शन, AAP का आरोप- ध्यान नहीं दे रही भाजपा सरकार

AAP ने सवाल उठाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास से महज 5-7 किलोमीटर दूरी पर मौजूद पार्कों में नशेड़ियों का अड्डा बन रहा है. बावजूद इसके पुलिस और प्रशासन ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की.

Durgesh Pathak, AAP Leader
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST
  • पार्कों में सीरिंज मिलने पर सियासी घमासान
  • राजेंद्र नगर पार्कों में मिलीं नशे की सुइयां

दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में मौजूद पार्कों में इंजेक्शन की शीशियां मिलने का मामला सामने आया है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे नशे से जुड़ा मामला बताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

दुर्गेश पाठक बोले- पार्कों में फैला नशे का जाल
AAP नेता दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि राजेंद्र नगर और आसपास के कई पार्कों में अक्सर इंजेक्शन की शीशियां मिलती हैं. उनका दावा है कि इनका इस्तेमाल ड्रग्स लेने वाले लोग करते हैं. उन्होंने कहा कि इलाके में नशे का खतरा लगातार बढ़ रहा है लेकिन सरकार आंख मूंदकर बैठी है.

 

मोदी आवास के पास भी असुरक्षित माहौल
AAP ने सवाल उठाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास से महज 5-7 किलोमीटर दूरी पर मौजूद पार्कों में नशेड़ियों का अड्डा बन रहा है. बावजूद इसके पुलिस और प्रशासन ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की.

पंजाब मॉडल का उदाहरण
दुर्गेश पाठक ने कहा कि पंजाब में AAP सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, लेकिन दिल्ली में सरकार बिल्कुल नाकाम साबित हो रही है. उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस मामले की जांच किसी बड़ी एजेंसी से कराए और पार्कों की सुरक्षा बढ़ाई जाए.

जनता में डर और चिंता
इलाके के लोग भी इस मामले से डरे हुए हैं. उनका कहना है कि पार्क बच्चों और बुजुर्गों के टहलने और खेलने की जगह हैं, लेकिन अब यहां असुरक्षा का माहौल बन रहा है. लोग चाहते हैं कि प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे, ताकि पार्कों को फिर से सुरक्षित बनाया जा सके.

------समाप्त-------

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement