Advertisement

TamilNadu Politics: अलग पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई? रजनीकांत के साथ पोस्टर का क्या मतलब? BJP को क्या होगा नुकसान

तमिलनाडु में बीजेपी के दिग्गज लीडर अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही अन्नामलाई बीजेपी छोड़ सकते हैं और नई पार्टी बना सकते हैं. इस बीच उनके समर्थकों के लगाए पोस्टर की भी चर्चा हो रही है. उस पोस्टर में अन्नामलाई के साथ एक्टर रजनीकांत और अजीत दिखाई दे रहे हैं. इसके कयाबाजी और भी तेज हो गई है.

K Annamalai
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

तमिलनाडु में बीजेपी का बड़ा चेहरा पुलिस अफसर से लीडर बने अन्नामलाई बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि वो जल्द ही बीजेपी को अलविदा कह देंगे और अपनी अलग राह बनाएंगे. अन्नामलाई की नई पार्टी बनाने की अटकलें लगाई जा रही है. इस बीच मदुरै में अन्नामलाई के पोस्टर लगाए गए हैं. इस पोस्टर में एक्टर रजनीकांत, अजीत और अन्नामलाई  हैं. पार्टी छोड़ने की अटकलें और रजनीकांत के साथ पोस्टर सामने आने के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है.

क्या नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई?
तमिलनाडु में बीजेपी के बड़े चेहरे अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि वो जल्द ही इसका ऐलान कर सकते हैं. इससे पहले अन्नामलाई ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महासचिव बीएल संतोष और सीनियर लीडर अमित शाह से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि मुलाकात के बाद जब अन्नामलाई तमिलनाडु जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो उनको फिर से बीजेपी ने वापस बुलाया और पार्टी ना छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की. हालांकि अन्नामलाई की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है.

कयास लगाए जा रहे हैं कि अन्नामलाई बीजेपी छोड़कर नई पार्टी बना सकते हैं. इसका ऐलान भी वो जल्द ही करेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि अन्नामलाई मक्कल शक्ति अयक्कम नाम से पार्टी बना सकते हैं.

रजनीकांत के साथ पोस्टर की चर्चा-
अन्नामलाई के बीजेपी छोड़ने की अटकलों के बीच मदुरै में लगाए गए पोस्टर की चर्चा हो रही है. इस पोस्टर में अन्नामलाई दिग्गज एक्टर रजनीकांत और अजीत के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्टर में तमिलनाडु विधानसभा की तस्वीर भी है.

अन्नामलाई के जाने का बीजेपी पर असर-
अन्नामलाई को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने का असर तमिलनाडु में बीजेपी पर भी पड़ेगा. इसको लेकर पार्टी पदाधिकारी संदेह भी जता रहे हैं. तमिलनाडु में बीजेपी युवा मोर्चा के सचिव आर. योगेश ने एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने की अफवाहों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच भ्रम की स्थिति है. कई लोग चिंतित हैं और कुछ लोग पार्टी से दूरी बनाने पर विचार कर रहे हैं.

बीजेपी को होगा नुकसान?
अगर अन्नामलाई बीजेपी छोड़कर जाते हैं तो पार्टी को क्या नुकसान होगा? इसको लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि अन्नामलाई सूबे में बीजेपी का बड़ा चेहरा बन गए हैं. उनके अलग होने का असर भी पार्टी पर होगा. हालांकि बीजेपी का जनाधार सूबे में कुछ खास नहीं है. लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ सालों से अन्नामलाई जमीन पर मेहनत कर रहे थे और सूबे में उनकी चर्चा हो रही थी. उसके बाद बीजेपी को सूबे में गंभीरता से लिया जाने लगा था. लेकिन अब जब अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं तो सूबे में बीजेपी को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement