24 February Weather Update: सर्दी ले रही करवट, लेकिन कुछ राज्यों में बारिश के कारण ठंड नहीं कह रही अलविदा.. पंजाब में कोहरे का अलर्ट जारी

Today Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में बारिश और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. कुल मिलाकर, भले ही सर्दी कमजोर पड़ गई हो, लेकिन बारिश और कोहरे का असर अभी कुछ दिन और बना रह सकता है.

Weather update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:01 AM IST

देश के कई हिस्सों में अब ठंड लगभग विदा ले चुकी है और गर्मी की आहट साफ महसूस होने लगी है. दिन के समय तापमान बढ़ रहा है, लेकिन पूरी तरह मौसम स्थिर नहीं हुआ है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में बारिश और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. कुल मिलाकर, भले ही सर्दी कमजोर पड़ गई हो, लेकिन बारिश और कोहरे का असर अभी कुछ दिन और बना रह सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा.वहीं जम्मू-कश्मीर में 26 फरवरी से नया विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है. इसका असर पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने के रूप में दिखेगा.

दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 24 से 26 फरवरी के बीच ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बादल जमकर बरस सकते हैं. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

घना कोहरा और बढ़ता तापमान
पंजाब के कुछ इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान है. इसका मतलब है कि सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दोपहर में गर्मी परेशान कर सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना बनी हुई है. 24 फरवरी को गंगा के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली गिरने के आसार हैं, जबकि 26 से 28 फरवरी के बीच पहाड़ी राज्यों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR में साफ आसमान, हल्की धुंध
24 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है.


 

Read more!

RECOMMENDED