26 July Weather Update: आज 18 राज्यों में होगी झमाझम बारिश... यूपी-बिहार से लेकर गुजरात तक आंधी-पानी का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 26 July 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 26 जुलाई 2026 को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने रविवार को 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. यहां आप जान सकते हैं 26 जुलाई को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

देश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 जुलाई 2026 को यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात सहित 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई राज्यों में  70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि और वज्रपात होने की भी संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. 

रविवार को इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जुलाई को 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में रविवार को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और असम शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे. कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

यूपी में बारिश और तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 26 जुलाई को बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है. रविवार को जिन जिलों में बारिश-आंधी की संभावना है, उनमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, मेरठ, बहराइच, सहारनपुर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, हरदोई, रायबरेली, झांसी, ललितपुर शामिल हैं. 

बिहार में आज और कल भारी बारिश 
मौसम विभाग ने बिहार में 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने की संभावना है. बिहार की राजधानी पटना सहित गया, कैमूर, रोहतास, बक्सर, नवादा, अरवल, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सुपौल और भोजपुर में आंधी और बारिश की संभावना है. बारिश के दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और वज्रपात होने की भी संभावना है. 

झारखंड में आंधी-पानी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में 26-27 जुलाई को बारिश और आंधी की चेतावनी दी है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

गुजरात में कैसा रहेगा मौसम 
गुजरात में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं. मौसम विभाग ने 26 जुलाई को भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अहमदाबाद, वापी, सुरेंद्रनगर, महिसागर, उमरगाम, साबरकांठा और अरावली में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश की संभावना 
मौसम विभाग  ने 26 और 27 जुलाई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश की संभावना व्यक्त की है. उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में आंधी-पानी की संभावना है. जम्मू-कश्मीर के जम्मू, राजौरी, पुंछ, कठुआ, कुपवाड़ा, कुलगाम, अनंतनाग, डोडा और किश्तवाड़ में बारिश और आंधी का अलर्ट है. 

दक्षिण भारत में मौसम का हाल 
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में 26 जुलाई को आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 


 

Read more!

RECOMMENDED