Advertisement

12th October 2026 Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश, जानें यूपी और बिहार का क्या है हाल?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले 2-3 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान जैसे राज्यों में कई जगहों पर बारिश का भी अलर्ट है. जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश की वजह से लैंडस्लाइड का खतरा है.

Weather
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

मानसून ने आखिरी पड़ाव में रंग दिखाया है. दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई है. गरज-चमक के और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. मौसम विभाग ने अगले 2-3 घंटे में एनसीआर में तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. मौमस विभाग ने 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है. पहाड़ों में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की आशंका है. जबकि मैदानी इलाके में बिजली और वज्रपात का अलर्ट है.

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश-
दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त बारिश हुई है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है. मौसम ठंडा हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 घंटे में कई जगहों पर तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 

यूपी के भी कई इलाकों में बारिश-
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जैसे जिलों के कई इलाकों में बारिश हुई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रतापगढ़, बदायूं, बिजनौर, संभल, आगरा, मथुरा, अळीगढ़, अमेठी, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया और बलिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार-झारखंड का मौसम-
बिहार और झारखंड को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनीन, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार और मुंगेर में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

पहाड़ों में बरसेगी आफत-
12 अक्टूबर यानी आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसकी वजह से लैंडस्लाइड का भी खतरा है. उत्तराखंड में चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में बारिश का अलर्ट है. शिमला में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उधर, जम्मू-कश्मीर को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सूबे के मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, किश्तवाड़, उधमपुर, रामबन, शोपियां और राजौरी में बारिश हो सकती है.

राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना, सीकर, चुरू, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement