मानसून आखिरी पड़ाव में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर डराने वाला अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक आज यानी 14 अक्तूबर को देश के 17 हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट है. इसके साथ ही मूसलाधार बारिश भी हो सकती है. पहाड़ों में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की आशंका है. जबकि मैदानी इलाके में बिजली और वज्रपात का अलर्ट है.
दिल्ली-एनसीआर का मौसम-
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है. इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
यूपी में भी होगी बारिश-
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक प्रतापगढ़, बदायूं, बिजनौर, संभल, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अळीगढ़, अमेठी, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया और बलिया में भारी बारिश का अलर्ट है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार का मौसम-
बिहार को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनीन, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार और मुंगेर में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
उत्तराखंड-हिमाचल में मौसम-
14 अक्टूबर यानी आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसकी वजह से लैंडस्लाइड का भी खतरा है. उत्तराखंड में चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मनाली में अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहेगा.
राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना, सीकर, चुरू, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवा चल सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
ये भी पढ़ें: