दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और कर्नाटक के ऊपर से लौट रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर के लिए 22 राज्यों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक इन राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके साथ ही काफी तेज हवाएं भी चल सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड का खतरा भी है.
आज कैसा है उत्तर प्रदेश का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई इलाकों में आज तेज बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं. प्रतापगढ़, बदायूं, बिजनौर, संभल, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अळीगढ़, अमेठी, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया और बलिया जैसे इलाकों में बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर का मौसम-
दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हल्की बारिश भी हो सकती है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं. दिल्ली में 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार-झारखंड का मौसम-
बिहार और झारखंड को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बिहार के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. इसमें पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनीन, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार और मुंगेर जैसे जिले शामिल हैं. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
झारखंड में के कई इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है. रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
पहाड़ों में बरसेगी आफत-
15 अक्टूबर यानी आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट है. इसकी वजह से लैंडस्लाइड का भी खतरा है. उत्तराखंड में चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उधर, जम्मू-कश्मीर को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सूबे के मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, किश्तवाड़, उधमपुर, रामबन, शोपियां और राजौरी में बारिश हो सकती है.
राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना, सीकर, चुरू, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
ये भी पढ़ें: