Advertisement

19th October 2026 Weather: यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी आंधी चलने की चेतावनी

आज यानी 19 जनवरी को देश के 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में आंधी भी चल सतककी है. इसमें यूपी-बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं.

Weather
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:58 AM IST

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 19 अक्तूबर को देश के 9 राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी भी चलने की चेतावनी है. हवाएं करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. मैदानी इलाकों में बिजली और वज्रपात की भी आशंका है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट नहीं-
दिल्ली और एनसीआर 19 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है. बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है. हवा भी 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इसका मतलब है कि मौमस साफ रह सकता है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

कैसा है यूपी का मौसम-
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक प्रतापगढ़, बदायूं, बिजनौर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, देवरिया और बलिया में हल्की बारिश का हो सकती है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार-झारखंड का मौसम-
बिहार और झारखंड को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनीन, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार और मुंगेर में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, सरायकेला में तेज बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत का मौसम-
दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी और कराईकल में 24 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी है. कहीं-कही भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

हिमाचल-उत्तराखंड में तेज बारिश-
19 अक्टूबर यानी आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसकी वजह से लैंडस्लाइड का भी खतरा है. उत्तराखंड में चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में बारिश का अलर्ट है. मनाली में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उधर, जम्मू-कश्मीर को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सूबे के मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, किश्तवाड़, उधमपुर, रामबन, शोपियां और राजौरी में बारिश हो सकती है.

राजस्थान का मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना, सीकर, चुरू, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में बारिश हो सकती है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement