Advertisement

20th October 2026 Weather: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं का होगा सामना

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 20 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसमें दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

Weather
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST

आईएमडी के मुताबिक आज यानी 20 अक्तूबर को देश के 17 राज्यों के मूसलाधार बारिश की चेतावनी है. 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, बिहार के कई इलाकों में तूफानी बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड का भी खतरा है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

कैसा है यूपी का मौसम?
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़, बदायूं, बिजनौर, संभल, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, देवरिया और बलिया में भारी बारिश का अलर्ट है. 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम-
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट है. कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में 20 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार-झारखंड का मौसम-
बिहार और झारखंड को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनीन, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार और मुंगेर में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, सरायकेला में तेज बारिश हो सकती है.

पहाड़ों में भारी बारिश-
20 अक्टूबर यानी आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसकी वजह से लैंडस्लाइड का भी खतरा है. उत्तराखंड में चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में बारिश का अलर्ट है. मनाली में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उधर, जम्मू-कश्मीर को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सूबे के मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, किश्तवाड़, उधमपुर, रामबन, शोपियां और राजौरी में बारिश हो सकती है.

राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना, सीकर, चुरू, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement