Advertisement

21th October 2026 Weather: तमिलनाडु-कर्नाटक में मूसलाधार बारिश, कैसा रहेगा दिल्ली-यूपी का मौसम?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 21 अक्टूबर को तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी है. इसके साथ ही कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है. 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST

आईएमडी के मुताबिक आज यानी 21 अक्तूबर को देश के 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट है. मौमस विभाग ने तेज बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है.

राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वा राजस्थान में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है. बिजली कड़कने और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए आज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. यूपी में मौसम नॉर्मल रहेगा. लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दिल्ली में मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हरियाणा-चंडीगढ़ में बारिश-
विभाग ने हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भी अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से लेकर भारी बारिश तक हो सकती है.

तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश-
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु में भारी बारिश से लेकर बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट है. इसके साथ ही पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश हो सकती है. कर्नाटक, केरल, लक्ष्यद्वीप में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

पहाड़ों में बारिश-
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में छिपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट है. देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मनाली में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश-
विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बारिश की संभावना है. कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएँ चल सकती हैं. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement