Advertisement

28th October 2026 Weather: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में मूसलाधार बारिश, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 28 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर समेत 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान कई राज्यों में तूफान भी चल सकता है. 31 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान अर्नब का पूरे देश में असर दिखेगा. आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट है. समुद्री इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Weather
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:11 AM IST

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान अर्नब का असर मौसम पर दिखाई दे रहा है. तूफान अर्नब के चलते कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में तूफान का भीषण असर है. तूफान के चलते जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं. दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार तक में मौसम का मिजाज बदल रहा है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम-
दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल सकता है और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. दिल्ली में 28 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम-
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलेगा. सूबे के पूर्वांचल इलाके में बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. गोरखपुर, देवरिया, बलिया, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, आजमगढ़ जैसी जगहों पर बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट-
बिहार और झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. बिहार में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जबकि झारखंड में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

पश्चिम बंगाल और ओडिशा का मौसम-
ओडिशा में तूफान अर्नब का बड़ा असर होगा. इस दौरान गरज और तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश हो सकती है. इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना का मौसम-
तूफान अर्नब का सबसे ज्याद असर आंध्र प्रदेश  में हो रहा है. इस दौरान मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. विशाखापत्तनम, गुंटूर, बापटला, काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी में जबरदस्त बारिश की चेतावनी है. इस दौरान तूफान हवाएं चल सकती हैं. जबकि तेलंगाना के इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का मौसम-
मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है. अगले 5 दिनों तक गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. जबकि छत्तीसगढ़ में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement