आईएमडी के मुताबिक आज यानी 2 नवंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी चल सकती है. मौसम विभाग ने 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी राज्यों में बारिश-आंधी आ सकती है. आज यानी 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान मुरासु का असर भी कई राज्यों में पड़ेगा.
यूपी में बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में भारी बारिश हो सकती है. मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गोरखपुर में बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर का मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में भी बारिश हो सकती है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली और आसपास के इलाके में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. दिल्ली में 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार-झारखंड का मौसम-
बिहार और झारखंड में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. ग्रामीण इलाकों में ठंड का अहसास होने लगा है. बिहार के गया, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, जहानाबाद, रोहतास, वैशाली, बक्सर, समस्तीपुर में बारिश हो सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची, पलामू, दुमका, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद में बारिश का अलर्ट है. रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है. जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
पश्चिम बंगाल का मौसम-
पश्चिम बंगाल के बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दुर्गापुर, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और नादिया में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
ये भी पढ़ें: