Advertisement

30th October 2026 Weather: दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, 16 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 30 अक्टूबर को 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है. दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर बूंदाबांदी हो रही है. आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. तेज बारिश की भी चेतावनी है. यूपी-बिहार, ओडिशा और झारखंड जैसे राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है.

Weather
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

आईएमडी के मुताबिक आज यानी 30 अक्तूबर को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, हरियाणा जैसे राज्य शामिल हैं. इस दौरान कई जगहों पर आंधी भी चल सकती है. दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए हुए हैं. भारी बारिश की चेतावनी है.

कैसा है दिल्ली का मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की चेतावनी है. अभी कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.  दिल्ली में 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

कैसा है यूपी का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. कई इलाकों में अभी बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है. बलिया, संतकबीर नगर, मैनपुरी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजियाबाद, गौतमबु्द्ध नगर, मेरठ जैसे इलाकों में बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार-झारखंड का मौसम-
बिहार और झारखंड में भी बारिश का अनुमान है. लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. ग्रामीण इलाकों में ठंड का अहसास होने लगा है. बिहार के जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, मुंगेर, भागलपुर, कैमूर जैसे इलाकों में बारिश होगी. पटना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, टोंक, भीलवाड़ा, जालोर, चुरू में बारिश हो सतकी है. इस दौरान 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

मध्य प्रदेश का मौसम-
मध्य प्रदेश के डिंडोरी, पन्ना, दमोह, सिवनी, खांडवा, बालाघाट, नीमच, रायसेन, खरगोन, छिंदवाड़ा, छतरपुर, विदिशा जैसी जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement