Advertisement

3rd November 2026 Weather: आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु में भारी बारिश, 20 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 3 नवंबर को देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसमें यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं. उत्तर भारत में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

Weather (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:03 AM IST

आईएमडी के मुताबिक आज यानी 3 नवंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी चल सकती है. मौसम विभाग ने 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के पास निम्न दबाव बनने से पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. 4 राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वी राज्यों में बारिश-आंधी आ सकती है.

आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में बारिश-
चक्रवाती तूफान मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, पुडुचेरी और तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है. कहीं-कहीं अत्याधिक भारी बारिश हो रही है. इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल रही है.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम-

दिल्ली में भी मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है. लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. 3 नवंबर को बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली में 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में भारी बारिश की चेतावनी-
विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गोरखपुर में बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में बारिश का अलर्ट-
बिहार के ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है. बिहार के गया, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, जहानाबाद, रोहतास, वैशाली, बक्सर, समस्तीपुर, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर में बारिश हो सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड में कई इलाकों में बारिश-
झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची, पलामू, दुमका, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद में बारिश का अलर्ट है. रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

पश्चिम बंगाल का मौसम-
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु का असर दिखाई दे रहा है. कई इलाकों में बारिश हो रही है. पश्चिम बंगाल के बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दुर्गापुर, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और नादिया में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement