Advertisement

5th October 2026 Weather: कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, तेज हवाएं भी चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने देश में कई जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली समेत 20 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है.

Weather
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:54 AM IST

मानसून की विदाई की बेला में मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है. तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते फसलों को नुकसान हो सकता है. कई राज्यों में बिजली औरवज्रपात की भी चेतावनी है.

यूपी में कैसा रहेग मौसम?
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, रायबरेली, कानपुर, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, संतकबीर नगर, बलिया, देवरिया, सीतापुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोरखपुर जैसे जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है. 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट-
बिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. गया, पटना, भोजपुर, बक्सर, बांका, मुंगेर, जमुई, नवादा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जम्मू-कश्मीर के बडगाम, किश्तवाड़, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, राजौरी में भारी बारिश और आंधी चेतावनी जारी की है. जबकि हिमाचल प्रदेश के शिमला, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, चंबा और किन्नौर में भी भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 40-45 किलोमीटर प्रति घंटी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. उधर, उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऋषिकेश, हरिद्वार, चंपावत  में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

झारखंड और पश्चिम बंगाल का मौसम-
पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांकुड़ा, हावड़ा, मालदा और दुर्गापुर जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही लोगों को आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि झारखंड की राजधानी रांची, सरायकेला, रामगढ़, हजारीबाग, दुमका, लातेहार, गुमला, पलामू जैसी जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम-
राजस्थान की राजधानी जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, चुरू में भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 40-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement