Advertisement

7th October 2026 Weather: 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर आंधी चलने की IMD की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 8 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 16 राज्यों में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर भी शामिल है.

Weather (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:54 AM IST

अपनी आखिरी पड़ाव में मानसून रंग दिखा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 8 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी चलने का भी अलर्ट है. आज करीब 21 राज्यों में मौसम का रुख बदला-बदला नजर आएगा. आईएमडी के मुताबिक यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में तेज बारिश हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली में 7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में मौसम का हाल-
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक वाराणसी, प्रतापगढ़, बदायूं, बिजनौर, संभल, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया और बलिया में भारी बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार-झारखंड में आंधी की संभावना-
बिहार और झारखंड को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनीन, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार और मुंगेर में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

जबकि झारखंड के धनबाद, बोकारो, पलामू, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, दुमका, देवघर में बारिश हो सतकी है. 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश-
8 अक्टूबर यानी आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 55-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उधर, जम्मू-कश्मीर को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सूबे के मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, किश्तवाड़, उधमपुर, रामबन, शोपियां और राजौरी में बारिश हो सकती है. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना, सीकर, चुरू, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें:
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement