Advertisement

9th October 2026 Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 9 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में तूफानी बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. इसके साथ ही तेज आंधी भी चल सकती है. पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से भूस्खलन का खतरा है. यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान जैसे राज्यों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

Weather
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

देश के कई हिस्सों में आज यानी 9 अक्टूबर को भारी बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है. मौसम विभाग ने इसके लेकर चेतावनी जारी की है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर पश्चिम बंगाल तक को लेकर विभाग ने डराने वाला अलर्ट जारी किया है. आज 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते लैंडस्लाइड का भी खतरा है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज से लेकर अगले 3 दिन तक बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

कैसा है यूपी का मौसम?
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक प्रतापगढ़, बदायूं, बिजनौर, संभल, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अळीगढ़, अमेठी, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया और बलिया में भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार-झारखंड का मौसम-
बिहार और झारखंड को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनीन, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार और मुंगेर में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
झारखंड के देवघर, धनबाद, चतरा, जमशेदपुर, पलामू जैसी जगहों पर बारिश के आंधी भी चल सकती है.

पहाड़ों में बरसेगी आफत-
9 अक्टूबर यानी आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उधर, जम्मू-कश्मीर को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सूबे के मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, किश्तवाड़, उधमपुर, रामबन, शोपियां और राजौरी में बारिश हो सकती है. 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट-
राजस्थान में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना, सीकर, चुरू, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम-
पश्चिम बंगाल में भी बारिश का अलर्ट है. नादिया, हावड़ा, मुर्शिदाबाद, दुर्गापुर, मालदा, पुरुलिया और बीरभूम जैसी जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement