Advertisement

Weather Update Delhi-NCR UP-Bihar: आज कहां-कहां होगी बारिश, किन राज्यों में गर्मी का दिखेगा रौद्र रूप? जानें दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार और हरियाणा-पंजाब तक का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 12 April 2026: कई राज्यों में गर्मी ने जहां अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं कई राज्यों में अभी भी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 12 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित 13 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. यहां आप पढ़ सकते हैं अपने यहां का आज का मौसम का हाल.

Aaj Ka Mausam
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

Weather Forecast 12 April 2026: मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ है. अभी भी कई राज्यों में बारिश का दौर थमने वाला नहीं है. हालांकि कई राज्यों में गर्मी ने भी अपना रौद्र रूप दिखना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित 13 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावन है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. जिन राज्यों में आंधी-बारिश होगी वहां के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है. उधर, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों में लू चलने की संभावना है.

12 अप्रैल को इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने 12 अप्रैल को जिन 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम शामिल हैं. इन राज्यों में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

रविवार को दिल्ली-एनसीआर का मौसम: मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि सुबह में हल्का बादल छाए रह सकते हैं. 12 अप्रैल को दिल्ली में तेज हवा चलने की संभावना है. कुल मिलाकर रविवार को मौसम सुहावना रहेगा. सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में फिर से धूप निकलेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी.

यूपी-बिहार में बारिश से राहत: मौसम विभाग ने 12 अप्रैल को यूपी और बिहार में बारिश होने की कोई संभावन नहीं व्यक्त की है. इन दोनों राज्यों में लोगों को गर्मी से परेशानी हो सकती है. कई जिलों में गर्म हवा चलेगी. यूपी के जिन जिलों में रविवार को भीषण गर्मी पड़ने वाली है, उनमें लखनऊ, वाराणसी, मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, गोरखपुर और देवरिया शामिल हैं. लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बिहार के जिन जिलों में आज तापमान बढ़ेगा, उनमें पटना, गया, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, भोजपुर, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं.

हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट नहीं: मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मौसम साफ रहेगा. दोनों राज्यों में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हरियाणा में तेज धूप निकलने से तापमान में अब 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हरियाणा के जिन जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी उनमें सिरसा, गुरुग्राम, झज्जर, पानीपत, जिंद, कैथल, भिवानी और रोहतक शामिल हैं. उधर, पंजाब में भी गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएगी. पंजाब के जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, फरीदकोट, होशियारपुर, जालंधर और कपूरथला शामिल हैं.

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में रविवार को आंधी-बारिश आने की संभावना व्यक्त की है. उत्तराखंड के जिन जिलों में 12 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है उनमें नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं. बारिश के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी. उधर, हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में रविवार को बारिश और आंधी आने की संभावना है, उनमें शिमला, किन्नौर, सोलन, मंडी, कुल्लू, चंबा, ऊना और कांगड़ा शामिल हैं. इस दौरान यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. मनाली में रविवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम: जम्मू-कश्मीर में रविवार को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है. राजस्थान में 12 अप्रैल को बारिश का अलर्ट नहीं है. यहां मौसम साफ रहेगा. मध्य प्रदेश में भी 12 अप्रैल को बारिश नहीं होगी. यहां तेज धूप निकलने की संभावना है. असम के कुछ जिलों में रविवार को बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल में 12 अप्रैल को भारी बारिश होने की संभावन है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement