23 June 2026 aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाए बादल, यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

देश के अलग-अलग हिस्से में मानसून की गतिविधि थोड़ी बढ़ती दिखाई दे रही है. जहां एक तरफ 20 से अधिक राज्यों के लिए IMD ने तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं तापमान में भी गिरावट आएगी. कुछ राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. ऐसे में सतर्कता बरते.

23 June 2023 Rain Alert
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर अच्छा होने वाला है. गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को राहत मिलेगी. भारतीय मौसम विभाग ने 23 जून को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश, तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. जहां एक तरफ कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, वहीं गरज-चमक का भी खतरा बना हुआ है. जिसको लेकर पहाड़ी इलाकों में सड़क के किनारे काम करने वाले लोगों को मौसम विभाग ने सतर्क रहने कहा है. खासतौर पर किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवा और बारिश से फसल को नुकसान पहुंच सकता है.

नॉर्थ ईस्ट में मॉनसून पकड़ेगा रफ्तार
मौसम विभाग के अनुसार 28 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी हद तक बारिश होने की संभावना है. पिछले साल जहां मॉनसून 26 मई से पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया था, वहीं इस बार इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी चल रही है. हालांकि अब मॉनसून के सक्रिय है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. पर्यटकों के लिए नॉर्थ ईस्ट घूमने के लिए ये समय बिलकुल सही साबित होगा. 

दिल्ली-NCR को मिलेगी गर्मी से राहत
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं. 23 जून को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और वहीं कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पूरे एनसीआर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है. 24 और 25 जून को भी मौसम लगभग ऐसा ही बना रह सकता है, जबकि 26 जून से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

यूपी और बिहार में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है.

बिहार में गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में भारी बारिश और 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. पटना में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

राजस्थान और हिमाचल में भी बदलेगा मौसम
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अलवर, डूंगरपुर और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है. यहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा में अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. चंबा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका भी जताई गई है.

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों पर भी नजर
तमिलनाडु में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से नीलगिरी, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी और शिवगंगा जिलों में 26 जून तक भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है. यहां बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. घर से निकलने से पहले एक बार मौसम की चेतावनी एक बार जरूर पढ़ लें. 
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED