Advertisement

TOP HEADLINES OF TODAY: 24 नवंबर 2023 शुक्रवार की बड़ी खबरें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST
  • उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों के बचाव में लगी ऑगर मशीन का प्लेटफॉर्म ठीक कर दिया गया है. कुछ समय बाद ड्रिलिंग शुरू कर दी जाएगी. अगर ड्रिल मशीन ठीक चली तो पाइप सुरंग में फंसे मजदूरों के बेहद करीब पहुंच जाएगा. आज रात तक उनके बाहर आने की उम्मीद है.
     
  • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटाडोंगर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है.
     
  • दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है.
     
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. जेईई एडवांस्ड 2024 एग्जाम 26 मई को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा.
     
  • इजराइल-हमास जंग में आज से 4 दिन के लिए युद्धविराम शुरू हो गया है. सुबह के 7 बजते ही इजराइल ने गाजा में हमले बंद कर दिए. आज हमास बंधक बनाए गए 13 लोगों को 39 फिलिस्तीनियों के बदले शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) रिहा करेगा.
     
  • एनडीएमए का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियां, कई राज्य सरकारें सिल्कयारा सुरंग में बचाव अभियान में शामिल हैं. एनडीएमए ने मीडिया को सलाह दी कि बचाव अभियान पूरा होने की समयसीमा के बारे में अनुमान न लगाएं क्योंकि इससे गलत धारणा बनती है.
     
  • सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में अदालत ने सजा पर फैसला 25 नवंबर के लिए सुरक्षित रख लिया है. इंडिया टुडे की पत्रकार रहीं विश्वनाथन की 30 सितंबर, 2008 की देर रात दक्षिणी दिल्ली के नेल्सन मंडेला रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वे ऑफिस से घर लौट रही थीं.
     
  • महिला प्रीमियर लीग के लिए नीलामी 9 दिसंबर 2023 को मुंबई में होगी.
     
  • दिल्ली के विकास नगर इलाके के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है. वॉटर टैंक में करंट आने से ये घटना हुई. पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement