Advertisement

TOP HEADLINES OF TODAY: 25 अगस्त 2023 शुक्रवार की बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के ग्रीस दौरे पर हैं. उन्होंने 'टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर' पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. एथेंस में पीएम मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू से मुलाकात के दौरान चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बात की.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के ग्रीस दौरे पर हैं. उन्होंने 'टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर' पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. एथेंस में पीएम मोदी ने ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू से मुलाकात के दौरान चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बात की. उन्होंने कहा, "चंद्रयान-3 की सफलता न केवल भारत की सफलता है, बल्कि यह पूरी मानवजाति की सफलता है... चंद्रयान-3 मिशन द्वारा एकत्र किए गए डेटा के नतीजे पूरी वैज्ञानिक बिरादरी और मानवजाति की मदद करेंगे." PM मोदी को एथेंस में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

  • WWE में ब्रे वायट और द फीन्ड के नाम से रेसलिंग करने वाले विंडहैम रोटुंडा का निधन हो गया है. वह सिर्फ 36 साल के थे. ट्रिपल एच ने ट्वीट के जरिए ब्रे वायट की मौत की पुष्टि की है.

  • भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुक्रवार को नहीं  हो सकी. मामले में जस्टिस समीर सिंह की सिंगल बेंच में दोपहर बाद सुनवाई होनी थी लेकिन किसी कारणवश ये सुनवाई नहीं हो सकी. इस मामले में अब कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा.

  • Vedanta अपने अलग-अलग बिजनेस की अलग-अलग लिस्टिंग पर विचार कर रही है. वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कंपनी के शेयर होल्डर्स को भेजे एक मैसेज में कहा कि सलाहकारों से विचार के बाद सभी या कुछ कारोबारों की अलग लिस्टिंग की जाएगी. इस कदम से नई कंपनियां एक ही कारोबार पर फोकस कर उसे बढ़ा सकेंगी.

  • सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत 1 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है. सत्येंद्र जैन तबीयत खराब होने के चलते अंतरिम जमानत पर बाहर हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 24 जुलाई को भी उनकी अंतरिम जमानत बढ़ा दी थी.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के टकराव वाली जगहों से अपने सैनिकों को शीघ्र पीछे हटाने के निर्देश देने पर सहमत हुए हैं. दोनों सेनाएं LAC पर किस जगह और किस हद तक डिसइंगेजमेंट करेंगी ये अभी साफ नहीं हो पाया है.

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने विक्रम और प्रज्ञान की चंद्रमा की सतह से पहली सेल्फी शेयर की है. चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने उस वक्त रैंप की तस्वीरें और वीडियो ली जब प्रज्ञान रोवर धीमी गति से चल रहा था. इस वीडियो में चांद की खूबसूरत सतह दिखाई पड़ रही है.

  • भारतीय-अमेरिकी एंटरप्रेन्योर विवेक रामास्वामी की पॉपुलैरिटी रेटिंग और ऑनलाइन फंड रेजिंग में पहली रिपब्लिकन प्रेसिडेंटल डिबेट के एक दिन बाद इजाफा देखा गया. 38 वर्षीय राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक ने बहस के बाद पहले घंटे में 38 अमेरिकी डॉलर के औसत डोनेशन के साथ 450,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक जुटाए.

  • बारामूला पुलिस ने जिले में 54 ड्रग तस्करों पर पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट और पीएसए के तहत मामला दर्ज किया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि ये ड्रग तस्कर उरी, पट्टन, बारामूला, क्रेरी और टंगमर्ग उप-डिवीजनों में सक्रिय थे.

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी20 समिट के लिए भारत नहीं आएंगे. जी20 का आयोजन नई दिल्ली में 9 से 10 सितंबर तक होगा. हाल ही में साउथ अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भी नहीं गए थे.

  • नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर खोलकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाली कंपनी का खुलासा किया है. कोतवाली फेज-1 की पुलिस ने इस मामले में 84 महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 150 कंप्यूटर सेट, मोबाइल और 20 लाख रुपये की नकदी बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कॉल सेंटर से सोशल सिक्योरिटी नंबर (एसएसएन) के गलत इस्तेमाल के नाम पर धमकी देकर पैसे वसूलते थे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement