Advertisement

TOP HEADLINES OF TODAY: 12 जून 2023 सोमवार की बड़ी खबरें

चक्रवात बिपारजॉय के लिए सरकार की तैयारियों की समीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात की स्थिति और सरकार द्वारा किए गए उपायों की जानकारी ली. बिपारजॉय पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. 

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2023,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST
  • महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर है. इस साल मई में खुदरा महंगाई दर 20 महीने के निचले स्तर पर दर्ज हुई है. सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मई में खुदरा महंगाई दर 4.25 फ़ीसदी रही है. अप्रैल में महंगाई दर 4.7% थी. ये लगातार चौथा महीना है जब खुदरा महंगाई दर में गिरावट आई है. अप्रैल से लेकर जून की तिमाही में महंगाई दर 4.6 फीसदी रहने का अनुमान है.

  • झारखंड और बिहार के लोगों को जल्द ही वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. सोमवार को पटना-रांची वंदेभारत ट्रेन का पहला ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. बिहार की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने अपने पहले ट्रायल के दौरान 5 घंटे 40 मिनट में पटना से रांची की दूरी तय की. जल्द ही इसकी शुरुआत होगी, जिसमें यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगीं.

  • चक्रवात बिपरजॉय के लिए सरकार की तैयारियों की समीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात की स्थिति और सरकार द्वारा किए गए उपायों की जानकारी ली. बिपारजॉय पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. बिपरजॉय चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले 2-3 दिन बेहद खतरनाक साबित होने वाले हैं.

  • इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे. इटली की राजनीति में सिलवियो बर्लुस्कोनी को किंगमेकर माना जाता था. बर्लुस्कोनी 1994 से लेकर 2011 तक तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे.

  • संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स परीक्षा का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. कुल 14673 कैंडिडेट्स यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स परीक्षा में पास हुए हैं. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देखे जा सकते हैं.

  • सूरजमुखी के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर किसानों ने पिपली में दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया है. किसान पुल और सर्विस रोड बंद कर धरने पर बैठ गए हैं. इससे पहले बीते मंगलवार को भी किसानों ने कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाइवे को जाम कर दिया था.

  • विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर धीमी ओवरगति के लिए पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. इसमें टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल पर अंपायर के फैसले की आलोचना करने को लेकर 15 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना लगाया है. गिल आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं. दरअसल WTC फाइनल में शुभमन गिल को तीसरे अंपायर ने विवादास्पद तरीके से आउट दिया था, जिसके बाद गिल ने ट्वीट कर गुस्सा जाहिर किया था.

  • कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर एक फूड स्टॉल में आग लगी. स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग को बुझा दिया गया है.

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में आने वाले 5 दिनों के लिए गंभीर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हीट वेव से राहत मिलेगी.

  • सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें नीति बनने तक बाइक टैक्सी एग्रीगेटर्स रैपिडो व उबर को लाइसेंस के बिना बाइक टैक्सी सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई थी. दिल्ली में अब बाइक टैक्सी नहीं चलेगी.

  • रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. भारतीय टीम दो टेस्ट मैच, तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी. दौरे की शुरुआत 12 जुलाई 2023 से टेस्ट मैच के जरिए होगी. 27 जुलाई से वनडे और इसके बाद टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement