TOP HEADLINES OF TODAY: 18 सितंबर 2023 सोमवार की बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन में 50 मिनट की स्पीच दी. पुरानी संसद में सोमवार को संसद की कार्यवाही का आखिरी दिन है. पीएम ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्रियों को याद करते हुए कहा- संसद के विशेष सत्र में अनेक ऐतिहासिक निर्णय और दशकों से लंबित विषय का स्थाई समाधान भी इसी सदन में हुआ.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 18.29% की वृद्धि दर्ज की गई. सरकार ने बताया कि 1 अप्रैल से 16 सितंबर 2023 तक ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 9,87,061 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल साल इसी अवधि में 8,34,469 करोड़ रुपये रहा था.

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी समन मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी की पीठ ने सोरेन से कहा कि हम इस पर अभी विचार नहीं करेंगे, लिहाजा आप झारखंड हाईकोर्ट जाइए. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के नए समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

  • न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन यानी एनबीए और न्यूज ब्रॉड कास्टर्स फेडरेशन एमबीएफ के आत्म नियंत्रण और आत्म नियमन के मामले में सुनवाई करते हुए CJI जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने कहा कि यदि आप खुद नियम बना रहे हैं तो हम देख सकते हैं कि वे पर्याप्त रूप से सख्त और पारदर्शी हैं या नहीं. यदि ऐसा नहीं है तो हम भी नियम बना सकते हैं. 

  • उत्तराखंड एसटीएफ को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के करीबी और उत्तराखंड के ईनामी गैंगस्टर दीपक सिसोदिया को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. दीपक सिसोदिया पर 25 हजार का इनामी गैंगस्टर था. दीपक सिसोदिया मुंबई के पत्रकार जेडे की हत्या का दोषी है जो पैरोल पर आने के बाद नेपाल फरार हो गया था.

  • सूर्य का अध्ययन करने के लिए भारत के पहले अंतरिक्ष अभियान, आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक डेटा जमा करना शुरू कर दिया है. सुप्रा थर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर (STEPS) उपकरण ने 10 सितंबर, 2023 को पृथ्वी से 50,000 किमी से ज्यादा की दूरी पर डेटा एकत्र करना शुरू किया.

  • शिवसेना के शिंदे गुट वाले विधायकों की अयोग्यता के विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा दखल देते हुए महाराष्ट्र विधान सभा स्पीकर को अयोग्यता मामले पर एक हफ्ते में सुनवाई शुरू करने को कहा है. 
    सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधान सभा के स्पीकर से टाइमलाइन मांगी है कि वो बताएं कब कब क्या क्या हुआ? 

  • SC ने कैटल स्मगलिंग मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है. 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन में 50 मिनट की स्पीच दी. पुरानी संसद में सोमवार को संसद की कार्यवाही का आखिरी दिन है. पीएम ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्रियों को याद करते हुए कहा- संसद के विशेष सत्र में अनेक ऐतिहासिक निर्णय और दशकों से लंबित विषय का स्थाई समाधान भी इसी सदन में हुआ. अनुच्छेद 370 भी इसी सदन में हुआ. वन रैंक वन पेंशन, वन नेशन वन टैक्स, GST का निर्णय, गरीबों के लिए 10% आरक्षण भी इसी सदन में हुआ. हम नए संसद में जाएंगे तो एक नए विश्वास के साथ जाएंगे. मैं सभी सदस्यों व अन्य के द्वारा दिए गए अपने योगदान के लिए धन्यवाद करता हूं.

  • अडानी हिंडनबर्ग मामले में नई विशेषज्ञ समिति बनाने की गुहार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में नई अर्जी दाखिल की गई है. इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से अर्जी दाखिल कर एक नई विशेषज्ञ समिति गठित करने का आदेश दिए जाने की मांग करते हुए कहा गया है कि नई कमेटी में वित्त, कानून और शेयर बाजार से जुड़े विशेषज्ञों को भी शामिल कर नई कमेटी बनाई जाए.

  • मद्रास हाईकोर्ट द्वारा भगवान गणेश की प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों की बिक्री पर रोक लगाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इंकार किया. मद्रास हाईकोर्ट के आदेश में किसी भी बदलाव से मना करते हुए चीफ जस्टिस ने आज सोमवार को आखिरी मामले के तौर पर सुनवाई करते हुए कहा कि सिर्फ मिट्टी की ही मूर्ति बनाने की इजाजत है.

Read more!

RECOMMENDED