TOP HEADLINES OF TODAY: 25 सितंबर 2023 सोमवार की बड़ी खबरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर C-295 MW परिवहन विमान को भारतीय वायु सेना में शामिल किया. C-295 विमान 480 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 11 घंटे तक लगातार उड़ सकता है. C-295 विमान की क्षमता 5 से 10 टन है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर C-295 MW परिवहन विमान को भारतीय वायु सेना में शामिल किया. C-295 विमान 480 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 11 घंटे तक लगातार उड़ सकता है. C-295 विमान की क्षमता 5 से 10 टन है. इसके अलावा राजनाथ सिंह ने भारत ड्रोन शक्ति का भी उद्धाटन किया. 

  • भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का भष्टाचार. आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बिमारू बना दिया. मध्य प्रदेश में आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं...इतने महत्वपूर्ण समय में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा.

  • प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया है कि सरकार 2 अक्टूबर से एक दिन पहले 1 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के लिए एक बड़े कार्यक्रम की योजना बना रही है, जो कि महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि होगी.

  • भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं. लोकसभा में बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में उन्हें तलब किया गया था. बीजेपी ने बिधूड़ी के बयान के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

  • केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कर्तव्य पथ पर पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस को हरी झंडी दिखाई. नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करके तैयार ग्रीन हाइड्रोजन, कम कार्बन और आत्मनिर्भर आर्थिक मार्गों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखता है. 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ और 1 अक्टूबर को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 1 अक्टूबर को हैदराबाद में विकास की नई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. 1 अक्टूबर को ही तेलंगाना के महबूबनगर में भी पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे.

  • रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य तोमर और दिव्यांश पंवार ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा जीती. एशियाई खेलों के इस संस्करण में भारत ने पहला स्वर्ण(गोल्ड) जीता. 

  • परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा ने आज अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. तस्वीरों में दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं. कपल ने रविवार की शाम उदयपुर के ताज होटल में सात फेरे लिए.

  • जेडीयू विधानसभा प्रभारियों की बैठक में नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम ने विधानसभा प्रभारियों की टीम भंग करने का निर्देश दिया है. अब हर जिले में विधानसभा सीटों की संख्या के आधार पर प्रभारियों की पूरी टीम होगी. अकेले कोई व्यक्ति किसी एक विधानसभा सीट पर प्रभारी नहीं होगा.

  • माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मे अब 10 अक्टूबर को होगी सुनवाई. अफजाल अंसारी ने गैंगस्टर एक्ट मामले में अपनी दोषसिद्धि यानी कनविक्शन को निलंबित करने की गुहार लगाई है.

  • AIADMK ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गणबंधन तोड़ने का एलान किया है. इस संबंध में पार्टी ने प्रस्ताव पारित किया है. AIADMK नेताओं की बैठक के बाद पार्टी के उप समन्वयक के पी मुनुसामी ने कहा, "एआईएडीएमके आज से बीजेपी और एनडीए से सभी रिश्ते तोड़ रही है."

गुड न्यूज टुडे चैनल को WhatsApp पर फॉलो करें

 

Read more!

RECOMMENDED