TOP HEADLINES OF TODAY: 7 अगस्त 2023 सोमवार की बड़ी खबरें

Top News: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की. मार्च 2023 में उन्हें निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST
  • दिल्ली सेवा बिल को लेकर राज्यसभा में बहस जारी है. कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे संविधान के खिलाफ बताया है. उन्होंने कहा, 'इस बिल का मकसद भय पैदा करना है. ऐसा पहली बार होगा जब कोई CM दो सचिवों के बाद आएगा. ये बिल संघीय ढांचे के खिलाफ है.'
     
  • डाटा प्रोटेक्शन बिल लोकसभा में पास हो गया. नए बिल के के मुताबिक, अगर किसी कंपनी द्वारा यूजर्स का डेटा लीक किया जाता है और कंपनी द्वारा ये नियम तोड़ा जाता है तो उसपर 250 करोड़ रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
  • राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की. मार्च 2023 में उन्हें निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने अपना ट्विटर बायो भी अपडेट कर Member of Parliament लिख लिया है. सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी लोकसभा पहुंच चुके हैं. वहीं लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को लेकर कोई फैसला हो सकता है.

  • हरियाणा के नूंह, मेवात में हुई हिंसा को लेकर जारी बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है.  हाई कोर्ट के आदेश के बाद डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को अवैध निर्माण के तोड़फोड़ को रोकने के आदेश दिया है. 

  • बिहार जातीय जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अब मामले की सुनवाई 14 अगस्त को होगी. कोर्ट ने कहा 80 फीसदी काम हो गया है तो 90 फीसदी हो जाएगा.. क्या फर्क पड़ेगा. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी में पटना हाईकोर्ट के सर्वे जारी रखने के आदेश पर रोक लगाने मांग की गई है. हालांकि बिहार सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट अर्जी दाखिल कर रखी है.

  • सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को झटका देते हुए बालाजी और उनकी पत्नी की याचिका को खारिज कर दिया है. अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उन्हें शनिवार (12 अगस्त) तक पांच दिनों के लिए हिरासत में लेने की भी अनुमति दी है. उन्हें ‘नौकरी के बदले नकदी’ संबंधी कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 जून को गिरफ्तार किया गया था.

  • दिल्ली सेवा विधेयक सोमवार को राज्यसभा में पेश किया जाना है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर स्थगन तक उच्च सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पहले ही पारित हो चुका है.

  • मशहूर अभिनेत्री सिंधु का तमिलनाडु में ब्रेस्ट कैंसर से निधन हो गया है. 40 वर्षीय एक्ट्रेस अपना इलाज कराने में असमर्थ थीं. कुछ दिन पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों से मदद मांगी थी.

  • मणिपुर हिंसा के मामले को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने आदेश दिया कि सीबीआई जांच की निगरानी मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर दत्तात्रेय पटसालगिकर करेंगे. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हाईकोर्ट के तीन पूर्व महिला जजों की एक कमेटी बनाने का आदेश देंगे.

  • दिल्ली एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आग लग गई है. सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. दमकल की 6 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई हैं. हालांकि आग लगने के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

  • सुप्रीम कोर्ट में आज मणिपुर हिंसा मामले में सुनवाई होगी. इस मामले पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ सुनवाई कर रही है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने जांच को धीमा करार देते हुए राज्य पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रगति मैदान के भारत मंडपम में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुए.

Read more!

RECOMMENDED