TOP HEADLINES OF TODAY: 26 अक्टूबर 2023 गुरुवार की बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे के लिए शिरडी पहुंच गए हैं. पीएम ने महाराष्ट्र के शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. कुछ ही देर में पीएम मोदी शिरडी में करीब 7500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें स्वास्थ्य, रेल, सड़क, तेल और गैस जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे के लिए शिरडी पहुंच गए हैं. पीएम ने महाराष्ट्र के शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. कुछ ही देर में पीएम मोदी शिरडी में करीब 7500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें स्वास्थ्य, रेल, सड़क, तेल और गैस जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल है.

  • पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के हत्यारों की सजा पर सुनवाई अब 7 नवंबर को होगी. अदालत ने चार आरोपियों को हत्या का दोषी पाया है और एक को लूट का माल रखने के लिए दोषी करार दिया है. चारों आरोपियों ने अदालत में अपनी दलीलें रखीं. उनका कहना था कि हमारी बातें अदालत ने नहीं सुनीं. साकेत कोर्ट ने तिहाड़ जेल सुपरिटेंडेंट और लीगल सेल से कहा है कि दोषियों की ओर से हलफनामे दाखिल करना सुनिश्चित किया जाए.

  • इजराइल डिफेंस फोर्स ने कहा है कि उनकी सेना ने गाजा को चारों तरफ से घेर लिया है.  गाजा में घुसकर हमास के ठिकानों पर हमला करने के बाद इजराइली सेना वापस अपनी सीमा में भी लौट आई. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा जमीनी युद्ध की घोषणा के कुछ घंटों बाद सेना ने गाजा के उत्तर में घुसपैठ की बात कही है.

  • USA के लेविस्टन में हुई गोलीबारी में कम 22 लोग मारे गए हैं और कई घायल हैं. गोलीबारी की घटना 25 अक्टूबर देर रात की है. घटना के बाद संदिग्ध हमलावर फरार है, जिसकी तलाश जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसके पास एक बंदूक थी, जिसकी मदद से वो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था.

  • TMC सांसद महुआ मोइत्रा की कैश फॉर क्वेरी मामले में  एथिक्स कमेटी की बैठक पर केंद्रीय मंत्री निशिकांत दुबे ने कहा, "मेरे पास जो भी जानकारी है मैं वह कमिटी को दूंगा. वे पूछेंगे हमसे और हम जवाब देंगे. कागज़ झूठ नहीं बोलता. अभी सवाल यह है कि महुआ चोर है की नहीं."

  • राजस्थान में हुए पेपर लीक मामले में ईडी ने राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की. ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर के सरकारी आवास सहित पर भी पहुंची है.

  • महाराष्ट्र के बीड जिले में दो अलग-अलग हादसों में दस लोगों की मौत हो गई है. धामनगांव गांव से शहर की ओर जा रही एक एम्बुलेंस और ट्रक के बीच टक्कर में एक डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हो गई. दूसरी घटना में आष्टी जामखेड रोड पर गंधनवाड़ी फाटा के पास 40-45 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई.

  • आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 5 से 7 नवंबर तक गुजरात के भुज में होगी. बैठक में राम मंदिर उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए खास योजना तैयार की जाएगी.

  • गुरुवार को सेंसेक्स 900.91 अंक गिरकर 63,148.15 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 264.90 अंक गिरकर 18,857.25 पर आ गया. डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 83.23 पर बंद हुआ.

  • वर्ल्‍ड कप 2023 का 25वां मैच आज इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए हैं.

  • ईरान में आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाई गई है. इन्हें एक साल से अधिक समय तक हिरासत में रखने के बाद ये सजा सुनाई गई. भारत सरकार ने फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा है कि वो सभी कानूनी विकल्प तलाश रही है. ये सभी भारतीय ईरान में एक निजी फर्म के लिए काम कर रहे थे जब उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

Read more!

RECOMMENDED