Advertisement

TOP HEADLINES OF TODAY: 12 दिसंबर 2023 मंगलवार की बड़ी खबरें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य का बकाया जारी करने की मांग पर बातचीत के लिए 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि केंद्र पर राज्य का 1.15 लाख करोड़ रुपये बकाया है. 

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST
  • सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे. जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का एलान किया गया. भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं. दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा के स्पीकर होंगे.
     
  • CBSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. 15 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी. और 10 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएंगी. बोर्ड परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक चलेंगी. छात्र आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
     
  • जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023' लोकसभा में पेश किया गया. 'जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2023' के माध्यम से राज्य विधानसभा में कुछ सीटें आरक्षित करने के लिए जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 में संशोधन का प्रावधान है.
     
  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' स्तर पर है. दिल्ली-NCR में घने कोहरे की कोई संभावना नहीं है. आने वाले उत्तर-पश्चिम भारत में 5 दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.
     
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य का बकाया जारी करने की मांग पर बातचीत के लिए 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि केंद्र पर राज्य का 1.15 लाख करोड़ रुपये बकाया है. 
     
  • मध्यप्रदेश में भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. शिवराज के इस्तीफे के बाद लाडली बहनें उनसे मुलाकात करने पहुंचीं और उन्हें पकड़कर रोने लगीं. शिवराज ने उन्हें संभालते हुए कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं.
     
  • एनडीएमसी द्वारा संचालित कनॉट प्लेस और मंडी हाउस जैसे 91 पब्लिक पार्किंग का फेयर दोगुना कर दिया गया है. नई पार्किंग दरें ₹40 प्रति घंटा हैं.
     
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की अलग हो चुकी पत्नी से तलाक की याचिका खारिज कर दी है. फैमिली कोर्ट ने भी उमर अब्दुल्ला की ओर से दाखिल तलाक की अर्जी को खारिज कर दिया था.  मर अब्दुल्ला ने 2011 में दिल्ली की रहने वाली पायल नाथ के साथ शादी की थी. वे रिटायर आर्मी अफसर की बेटी हैं.
     
  • पाकिस्तान में हुए आतंकवादी हमले में 23 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. ये हमला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में स्थित मिलट्री बेस पर किया गया.
     
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठी बार भी ईडी के समन को स्किप कर दिया है. उन्हें ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए छठी बार समन भेजा था.
     
  • दिल्ली की आबकारी नीति में संजय सिंह की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट 21 दिसंबर को फैसला सुनाएगी. 21 दिसंबर को संजय सिंह की न्यायिक हिरासत पूरी होने पर कोर्ट में पेशी भी की जाएगी. ED ने 4 अक्टूबर को आबकारी मामले में संजय सिंह को गिरफ्तार किया था.
     
  • भारत की खुदरा महंगाई दर अक्टूबर महीने के चार महीने के निचले स्तर 4.8 प्रतिशत पर आने के बाद नवंबर में तेजी से बढ़कर 5.55 प्रतिशत हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement