TOP HEADLINES OF TODAY: 2 जनवरी 2024 मंगलवार की बड़ी खबरें

हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने देशभर में चक्का जाम कर दिया है. इन ड्राइवर्स का कहना है कि ये कानून गलत है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए. नए हिट एंड रन कानून में 10 साल की जेल और सात लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है. 

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST
  • जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को 3.9 तीव्रता का भूकंप आया. राहत की खबर ये है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप का झटका सुबह 11.33 बजे महसूस किया गया. भूकंप की गहराई सतह से पांच किलोमीटर नीचे 32.76 डिग्री उत्तर और 74.57 डिग्री पूर्व में थी.
     
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल सहित ₹20,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. ये परियोजनाएं विमानन, रेल, सड़क, तेल और गैस, शिपिंग और उच्च शिक्षा क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं.
     
  • चॉकलेट बनाने वाली कंपनी Hershey ने Luigi Mirri को भारत में अपना जनरल मैनेजर नियुक्त किया है. Luigi Mirri इससे पहले एपीएसी के जनरल मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे.
     
  • 2 जनवरी को मणिपुर के मोरेह में हुई गोलीबारी में चार पुलिस कमांडो और एक बीएसएफ जवान घायल हो गए. घायल कर्मियों का इंफाल में क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज हो रहा है.
     
  • भारत-कनाडा संबंधों और खालिस्तानी मुद्दे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "कनाडा की राजनीति में खालिस्तानी ताकतों को बहुत जगह दी गई है. इससे संबंधों को नुकसान पहुंच रहा है. मुझे लगता है कि ये न भारत के हित में हैं और न कनाडा के हित में हैं."
     
  • हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने देशभर में चक्का जाम कर दिया है. इन ड्राइवर्स का कहना है कि ये कानून गलत है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए. नए हिट एंड रन कानून में 10 साल की जेल और सात लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है. 
     
  • विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने मंगलवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को उनकी टिप्पणी के लिए चेतावनी दी है. एक बयान में ओवैसी ने कहा था, 'नौजवानो मैं तुमसे कह रहा हूं, हमारी मस्जिद हमने गंवा दी और वहां क्या किया जा रहा है आप देख रहे हैं. नौजवानों, क्या तुम्हारे दिलों में तकलीफ नहीं होती.'
     
  • दिल्ली में सुबह तेज हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD के मुताबिक जनवरी 2024 के पहले सात दिनों में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
     
  • जापान के टोक्यो एयरपोर्ट पर कोस्ट गार्ड जेट से टक्कर के बाद विमान में आग लग गई. जापान एयरलाइंस के प्रवक्ता के ममुताबिक होक्काइडो के शिन-चिटोस हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले इस विमान में 379 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

Read more!

RECOMMENDED