जम्मू के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी में आज कई व्यापारी संगठनों और स्थानीय व्यापारियों बंद का ऐलान किया है. कटरा से भवन तक रोपवे बनाने के प्रस्ताव को लेकर श्राइन बोर्ड के खिलाफ बंद का आयोजन किया जा रहा है. स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि निर्माण हो जाने के बाद यह उनके व्यापार को बुरी तरह प्रभावित करेगा.
कैबिनेट की बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि किसानों के आर्थिक हितों के ध्यान में रखने हुए नारियल की MSP 300 रुपए प्रति क्विटल बढ़ाया गया है. त्रिपुरा और असम के लिए खोवई से हरिना तक के रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है. इससे 28 किलोमीटर दूरी कम होगी और सफर का समय दोगुना कम हो जाएगा. बिहार में दीघा से सोनपुर 6 लेन ब्रिज बनाने को मंजूरी मिली है. इसे बनाने में लगभग 3 हजार करोड़ खर्च होगा. इसके अंदर से बड़े जहाज भी जा सकेंगे.
झारखंड के CM हेमंत सोरेन को बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत और उनके रिश्तेदारों के नाम पर माइनिंग लीज अलॉट करने के मामले की जांच की मांग को लेकर दायर PIL खारिज कर दी है.
केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) पर प्रतिबंध लगा दिया है. ये ग्रुप अपने राष्ट्र विरोधी और पाकिस्तान समर्थक प्रचार के लिए जाना जाता है. यह संगठन जम्मू और कश्मीर को भारत से स्वतंत्र करना चाहता है ताकि जम्मू और कश्मीर का पाकिस्तान में विलय हो सके.
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को यूनिवर्सिटीज से कहा है कि एमफिल मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है. इसलिए 2023-24 सत्र के लिए प्रवेश रोकने के लिए विश्वविद्यालय तत्काल कदम उठाएं.
सेंसेक्स पहली बार 72,000 अंक के ऊपर बंद हुआ. निफ्टी पहली बार 213.40 अंक उछलकर 21,654.75 पर बंद हुआ.