Advertisement

तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद घिरे उदयनिधि स्टालिन, घर से उठा ले गई पुलिस... जानें क्या है पूरा मामला

TVK ने उदयनिधि स्टालिन से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि उन्होंने एक महिला के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है, इसलिए उनके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज होना चाहिए.

udhayanidhi stalin Arrested
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की एक टिप्पणी को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम TVK ने राष्ट्रीय महिला आयोग NCW से शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पार्टी का आरोप है कि उदयनिधि ने एक सभा के दौरान अभिनेत्री तृषा को लेकर आपत्तिजनक बातें कही, जिससे महिलाओं का अपमान हुआ है. 

छह धाराओं में केस दर्ज

मंगलवार को पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. पुलिस ने छह धाराओं में केस दर्ज किया है. वहीं, गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि के कथित बयान पर एफआईआर की है. बीएनएस की धारा 196, 192, 352, 79, 296 (बी), 61 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

स्टालिन ने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख भी किया है. इस मामले पर आज दोपहर में सुनवाई होगी.

क्या है पूरा मामला

सोमवार को तंजावुर में कावेरी नदी के पानी के मुद्दे पर एक विरोध प्रदर्शन हो रहा था. इस दौरान उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे. तभी भीड़ में कुछ लोगों ने अभिनेत्री तृषा का नाम लिया. इसके बाद उधयनिधि ने मुस्कुराते हुए तृषा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उनका यह बयान सामने आते ही विवाद शुरू हो गया.

TVK ने महिला आयोग से क्या कहा
TVK ने अपनी शिकायत में कहा है कि उदयनिधि स्टालिन ने एक बड़े राजनीतिक मंच से ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जो महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है. पार्टी का कहना है कि नेताओं को सार्वजनिक मंच पर मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए. इसलिए राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले का संज्ञान लेकर उदयनिधि के खिलाफ कार्रवाई करे.

TVK ने उदयनिधि स्टालिन से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि उन्होंने एक महिला के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है, इसलिए उनके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज होना चाहिए. TVK ने इस मुद्दे पर पूरे तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है.

BJP ने भी जताई नाराजगी
उदयनिधि के बयान पर बीजेपी ने भी कड़ी नाराजगी जताई है. तमिलनाडु बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि किसी भी नेता को इस तरह की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उन्होंने उधयनिधि के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पहले भी चर्चा में रहा है तृषा का नाम
यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री तृषा का नाम राजनीति में चर्चा का विषय बना हो. अभिनेता विजय के साथ उनके रिश्तों की अफवाहों के बाद कई नेताओं ने इस पर बयान दिए हैं. इसी साल बीजेपी नेता नैयनार नागेंद्रन ने भी तृषा और विजय को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद तृषा की कानूनी टीम ने जवाब दिया था. अब उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement