Advertisement

Udham Singh Nagar: पुलिस चेकिंग से घबराया बाइक सवार... मारा तेजी से कट, पीछे बैठी पत्नी गिरी... पर रुका नहीं हुआ फरार

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर मेंचौकाने वाला मामला आया सामने. यहां पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसा कटा मारा कि इस दौरान पीछे बैठी पत्नी गिर पड़ी. लेकिन पति ने बाइक नहीं रोकी और भाग गया.

पुलिस चेकिंग में पत्नी गिरी बाइक से
रमेश चंद्रा
  • उधम सिंह नगर ,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक ऐसी चौकाने वाली वीडियो सामने आई है, जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है. दरअसल रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार दंपत्ति के साथ हादसा हो गया. पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक बाइक सवार को रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उसने बाइक रोकने के बजाए कट मारकर निकलने की कोशिश की. इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई. यह पूरी घटना कैमरे में लाइव कैद हो गई, और अब जम कर वायरल हो रही है.

पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुका

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर के मुख्य चौक जिसका नाम त्रिसूल चौक है, वहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. खासतौर पर बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट वाले लोगो के लिए चेकिंग अभियान चल रहा था. इसी दौरान पीछे से एक बाइक वाला भी आया. जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की. लेकिन वह इतनी तेजी में था कि रुकने के बजाए कट मारकर निकल गया. 

पत्नी से ज्यादा पुलिस का डर!

बाइक के पीछे वाली सीट पर चालक की पत्नी बैठी हुई थी. जिस रफ्तार से उसने बाइक से कट मारा, महिला का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि महिला के सड़क पर गिरने के बावजूद बाइक सवार व्यक्ति ने बाइक नहीं रोकी और वहां से आगे निकल गया. 

इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को उठाया और उसकी मदद की. वहीं, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

महिला की काउंसलिंग कर पुलिस ने भेजा घर

सीओ रुद्रपुर वीभव सैनी ने बतया कि रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर बिना नंबर प्लेट वाली वाहनों का चेकिंग की जा रही थी कि तभी एक बाइक सवार युवक तेज स्पीड से आया, जो वायरल वीडियो में देखा जा रहा है. चेकिंग से बचने के लिए अपनी बाइक तेज दौड़ा दी जोकि पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई. बाद में उस महिला से पूछा गया तब उनसे बताया कोई चोट नहीं आई है महिला की काउंसलिंग कर घर भेज दिया है. साथ में उन्होंने संदेश दिया कि इतनी लापरवाही से कोई भी वाहन ना चलाना चाहिए जिससे कोई जनहानि हो.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement