Advertisement

UK Shocking News: सोशल मीडिया के एक मैसेज से खुला पति का राज, 'फ्री डोनर' बनकर घूम रहा था शख्स, पत्नी ने दिया तलाक

ब्रिटेन की एक महिला को शादी के 20 साल बाद पता चला कि उसका पति लंबे समय से गुपचुप तरीके से स्पर्म डोनेट कर रहा था. वह क्लीनिक के बजाय सीधे महिलाओं से संपर्क करता था और प्रेग्नेंसी की प्रक्रिया में शामिल होने का उसे अजीब जुनून था.

1 दर्जन बच्चों का पिता निकला पति
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

एक कपल की शादीशुदा जिंदगी तब बदल गई, जब उनके आगे ऐसा सच आया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा. शादी को 20 साल हो चुके थे. पति-पत्नी अपनी जिंदगी को नॉर्मल कपल की तरह जी रहे थे, लेकिन एक दिन आए एक मैसेज ने महिला की पूरी दुनिया बदल दी. उसे पता चला कि उसका पति सालों से उसकी जानकारी के बिना स्पर्म डोनेट कर रहा था. हैरानी सिर्फ इतनी नहीं थी, बल्कि वह क्लीनिक के जरिए ऐसा करने के बजाय सीधे उन महिलाओं से संबंध बनाता था और संपर्क में था, जो मां बनना चाहती थीं. इस तरह वह दर्जनों बच्चों का गुमनाम पिता बन चुका था.

20 साल का राज कैसे खुला?
ब्रिटेन में रहने वाले इस कपल के रिश्ते में सब कुछ आम पति-पत्नी की तरह नॉर्मल चल रहा था. तभी अचानक से महिला को सोशल मीडिया पर एक अनजान मैसेज आया. इसी मैसेज के जरिए उसे पति के स्पर्म डोनेशन के बारे में जानकारी मिली. शुरुआत में उसे लगा कि शायद उसका पति अपनी आर्थिक मदद या चैरिटी के तौर पर ऐसा कर रहा होगा.

लेकिन जब महिला ने मामले को समझने की कोशिश की तो सामने आई कहानी कहीं ज्यादा चौंकाने वाली थी. पति किसी क्लीनिक की निगरानी में स्पर्म डोनेट नहीं करता था, बल्कि खुद उन महिलाओं से संपर्क करता था, जो प्रेग्नेंट होना चाहती थीं. ऐसा करते-करते आज आदमी 1 दर्जन गुमनाम बच्चे का बाप है.

स्पर्म डोनेशन चैरिटी नहीं, मानसिक आकर्षण का हिस्सा
जानकारी के मुताबिक, उसके पति का मकसद सिर्फ स्पर्म डोनेट करना नहीं था. रिपोर्ट के अनुसार, उसे प्रेग्नेंट महिलाओं को देखने और उनके गर्भधारण की पूरी प्रक्रिया का हिस्सा बनने में एक तरह का मानसिक आकर्षण लगता था. वह ऐसी महिलाओं से चोरी-छिपे मिलता था और उनके कंसेप्शन प्रोसेस में शामिल रहता था. पत्नी के लिए यह सिर्फ पति का छिपाया हुआ राज नहीं, बल्कि मानसिक रूप से झकझोर देने वाला अनुभव था.

पति ने बना रखी थी अलग डिजिटल पहचान
इस पूरे मामले में एक और बात सामने आई. पति ने अपनी अलग डिजिटल पहचान बना रखी थी और वह 'फ्री डोनर' के तौर पर महिलाओं के बीच जाना जाता था. मामला सामने आने के बाद पत्नी ने उसके फोन और लैपटॉप की जांच की. वहां उसे सैकड़ों चैट्स और तस्वीरें मिलीं. इन्हीं चीजों से उसके पति की छिपी हुई जिंदगी का पता चला.

एक महिला के मैसेज से पत्नी तक पहुंची बात
बताया जा रहा है इस संदिग्ध मामले की सच्चाई तब सामने आई जब एक डोनर ग्रुप से जुड़ी महिला ने गलती से स्पर्म डोनर की पत्नी को मैसेज कर दिया. कहने हैं न कि राज को जितना छिपाओ वह उतनी बुरे तरीके से सामने आता है. यही वह संदेश था, जो इस पूरी कहानी के खुलासे की वजह बन गया. इसके बाद महिला ने पति की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई तब जाकर पति के पूरे कारनामे की तस्वीर उसके सामने साफ हुई.

पत्नी ने उठाया तलाक का कदम
इस खुलासे के बाद महिला ने अपने पति से अलग होना चाहती है और तलाक के लिए अर्जी भी दे चुकी हैं. वह दूसरी महिलाओं को भी ऐसे 'फ्री डोनर्स' से सावधान रहने की सलाह दे रही है. पत्नी का कहना है कि बिना मेडिकल निगरानी और कानूनी प्रक्रिया के इस तरह का निजी स्पर्म डोनेशन स्वास्थ्य और भविष्य में पैदा होने वाली परेशानियों को लेकर भी चिंता खड़ी कर सकता है. महिला का कहना है कि लोगों को ऐसे मामलों में सिर्फ डोनर की बातों पर भरोसा करने के बजाय पूरी जानकारी और सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement