Advertisement

इस बच्चे के हैं तीन हाथ और पैर, एक लाख में से किसी एक में होता है ऐसा

इस बच्चे के तीन पैर और तीन हाथ हैं. सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आफताब आलम ने कहा कि सिंड्रोम की वजह से ऐसे एबनॉर्मल नवजात का जन्म हुआ है. ऐसा एक लाख में एक केस में सामने आता है.

अनोखा बच्चा
gnttv.com
  • गोपालगंज ,
  • 31 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST
  • गोपालगंज में पैदा हुए एक नवजात बच्चे के तीन पैर और तीन हाथ हैं.
  • ऐसा एक लाख में एक केस में होता है.

आमतौर पर एक सामान्य इंसान के दो हाथ और दो पैर होते हैं ये बात हम सभी जानते हैं. पर गोपालगंज में एक अजीबोगरीब नवजात का जन्म हुआ. इस बच्चे के तीन हाथ और तीन पैर हैं. डॉक्टर्स का कहना है कि लाखो में एक बच्चा ऐसा होता है.  

बिहार के शहर गोपालगंज में आज एक अजीबोगरीब नवजात का जन्म हुआ. इस बच्चे के जन्म के दौरान तीन हाथ और तीन पैर हैं.  टीन हाथ-पैर वाले बच्चे के बारे में जानकारी मिलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. दरअसल, ये पूरा मामला बैकुंठपुर सीएचसी का है. बैकुंठपुर के रेवतिथ निवासी मोहम्मद रहीम अली की 30 साल की पत्नी रबीना खातून को डिलीवरी पेन होने के बाद परिजनों ने बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यहां पर नार्मल डिलीवरी के दौरान एक अजीबो-गरीब दिखने वाले बच्चे का जन्म हुआ. 

अनोखा बच्चा

बच्चे के तीन पैर और तीन हाथ हैं

इस बच्चे के तीन पैर और तीन हाथ हैं. सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आफताब आलम ने कहा कि सिंड्रोम की वजह से ऐसे एबनॉर्मल नवजात का जन्म हुआ है. ऐसा एक लाख में एक केस में सामने आता है. उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि परिजनों ने अल्ट्रासाउंड भी कराया था. लेकिन निजी अल्ट्रासाउंड संचालकों के द्वारा संचालित लैब के रिपोर्ट में भी डॉक्टर्स इस खामी को नहीं पकड़ पाए. 

बहरहाल जन्म के दो घंटे बाद भी बच्चे को फीड नहीं कराया जा सका.  जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी. उसे सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू में रेफर कर दिया गया है. डॉक्टर आफताब ने कहा कि बच्चे की हालत क्रिटिकल है. लेकिन वह खतरे से बाहर है. नवजात बच्चे की दादी मुदमया खातून का कहना है कि जब यह दूध नहीं पी रहा था तो चिकित्सक ने गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां से एसएनसीयू में लाकर भर्ती किया गया जहां डॉक्टर्स इलाज कर रहे हैं. 

(गोपालगंज से सुनील कुमार तिवारी की रिपोर्ट)

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement