Advertisement

महिला पुलिस कार्यबल 44 हजार, 3 महिला PAC बटालियन का गठन- सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवालों से घिरा रहने वाला उत्तर प्रदेश, आज नारी शक्ति के सुरक्षा औ सामर्थ्य की नई पहचान बना है.

CM Yogi Adityanath (Photo/PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की. उन्होंने प्रदेशवासियों से इसके महत्व पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प से सिद्धि का मंत्र हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी सिद्ध किए जा सकते हैं.

सीएम ने 2017 से पहले और बाद की दिखाई तस्वीर-
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 2017 से पहले और इसके बाद के उत्तर प्रदेश की तुलना की. उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवालों से घिरा रहने वाला उत्तर प्रदेश आज नारी सुरक्षा और सामर्थ्य की नई पहचान बना है. पिछले 9.5 सालों में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, तकनीक आधारित निगरानी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियानों ने प्रदेश में महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई है.

महिला सुरक्षा तंत्र को किया सुदृढ़- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि मिशन शक्ति के पांच चरणों, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग जैसी पहलों ने महिला सुरक्षा तंत्र को व्यापक और सुदृढ़ आधार प्रदान किया है.

पुलिस में महिलाओं की संख्या 44 हजार हुई- सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्यबल में महिलाओं के योगदान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत आरक्षण के साथ उत्तर प्रदेश महिला पुलिस कार्यबल 10,000 से बढ़कर 44,000 से अधिक हुआ है. इसके साथ ही लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर 3 महिला पीएसी बटालियनों का भी गठन हुआ है.

मुख्यमंत्री ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नारी सुरक्षा से सशक्तीकरण की यह अहर्निश यात्रा ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार कर रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement