Advertisement

UAE: चमकी किस्मत! यूपी के शख्स ने Dubai में जीता मेगा पुरस्कार, अगले 25 सालों तक हर महीने मिलेंगे 5.5 लाख रुपए से ज्यादा

मोहम्मद आदिल खान को फॉस्ट 5 ड्रा के तहत पहला विजेता घोषित किया गया है. आदिल दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी में बतौर इंटिरियर डिजाइन कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं. इस पुरस्कार को जीतने के बाद अब उन्हें हर महीने 25000 दिरहम के रूप में मिलेंगे.

मोहम्मद आदिल खान (फोटो सोशल मीडिया)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST
  • आदिल को फॉस्ट 5 ड्रा के तहत पहला विजेता किया गया घोषित
  • हर महीने 25000 दिरहम के रूप में मिलेंगे

उत्तर प्रदेश के एक शख्स की किस्मत चमक उठी है. जी हां, मोहम्मद आदिल खान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मेगा पुरस्कार जीता है. इसे जीतने के बाद अब उन्हें अगले 25 सालों तक हर महीने 5.5 लाख से ज्यादा रुपए मिलेंगे. मोहम्मद आदिल खान दुबई में आर्किटेक्ट हैं. 

रियल एस्टेट कंपनी में हैं कार्यरत
आदिल को फॉस्ट 5 ड्रा के तहत पहला विजेता घोषित किया गया है. आदिल दुबई में एक रियल एस्टेट कंपनी में बतौर इंटिरियर डिजाइन कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं. इस पुरस्कार को जीतने के बाद अब उन्हें हर महीने 25000 दिरहम के रूप में मिलेंगे. यानी यदि इसे भारतीय रुपए में बदला जाए तो उन्हें हर महीने 5.50 लाख रुपए से ज्यादा मिलेंगे. 

खुदा का किया शुक्रिया 
आदिल खान ने लॉटरी जीतने के बाद कहा कि ये बड़े मुश्किल समय में मिला है. मैं इसके लिए खुदा का शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार में एकलौता कमाने वाला हूं. मेरे भाई की कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी. मैं उनके परिवार को भी देख रहा हूं. मेरे अभिभावक भी अब बुजुर्ग हो गए हैं, मैं उनका भी ख्याल रखात हूं. मेरी एक पांच साल की बेटी भी है. ऐसे में मुझे यह पुरस्कार एकदम सही समय पर मिला है. 

परिवार को विश्वास ही नहीं हो रहा
आदिल ने कहा कि जब उन्हें इस बात की सूचना दी गई कि उन्होंने ये लॉटरी जीत ली है तो उन्हें पहले तो भरोसा ही नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि लॉटरी जीतने की सूचना मैंने अपने परिवार को दिया लेकिन वो भी मेरी तरह ही इसपर भरोसा नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने मुझे दोबारा पता लगाने को कहा. 

सबसे तेजी से करोड़पति बनने का मौका
एमिरेट्स ड्रा का आयोजन करने वाले टाईचेरोस के मार्केटिंग हेड पॉल चैडर ने कहा कि हमें लॉन्च के आठ सप्ताह से भी कम समय में फास्ट- पांच के लिए अपने पहले विजेता की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. हम इसे फास्ट-पांच इसलिए कहते हैं क्योंकि यह सबसे तेजी से करोड़पति बनने का तरीका है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement