Advertisement

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की धूम कहीं रंग में भंग न डाल दे, चाइनीज मांझे का न करें इस्तेमाल, आदेश नहीं मानने वालों पर होगी कार्रवाई

चाइनीज मांझा बेचने वाले पर लगातार छापेमारी की जा रही है और उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस भी लोगों की बीच जाकर अपील कर रही है कि लोग चाइनीज मांझा न खरीदें.

Chinese Manja
gnttv.com
  • मेरठ ,
  • 13 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST
  • चाइनीज मांझे का न करें इस्तेमाल
  • आदेश नहीं मानने वालों पर होगी कार्रवाई

मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा है. देश के कई बाजारों में पतंग और मांझे की दुकानें सजी हैं. इस बीच चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मेरठ पुलिस बड़ा अभियान चला रही है. चाइनीज मांझा बेचने वाले पर लगातार छापेमारी की जा रही है और उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस भी लोगों की बीच जाकर अपील कर रही है कि लोग चाइनीज मांझा न खरीदें. साथ ही वह यह चेतावनी भी दे रही है कि अगर कोई चाइनीज मांझा इस्तेमाल करता हुआ पकड़ा जाता है या बेचता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

चाइनीज मांझे का इस्तेमाल, खरीद-फरोख्त गैरकानूनी
हर थाना स्तर पर जगह-जगह पुलिस ऐलान कर रही है कि चाइनीज मांझे का इस्तेमाल, खरीद-फरोख्त और बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है. यह मांझा न केवल खतरनाक है, बल्कि कई घटनाओं में जानलेवा साबित हुआ है.पक्षियों को घायल करने के साथ-साथ यह इंसानों के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है. अगर कोई भी व्यक्ति चाइनीज मांझा बेचते, खरीदते या इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हम आपसे अपील करते हैं कि इस खतरनाक मांझे का उपयोग न करें और न ही इसे बेचने में सहयोग दें. आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. अगर कहीं भी चाइनीज मांझा बिकता हुआ नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.

चाइनीज मांझा इस्तेमाल न करने की अपील
वहीं इस अभियान के बारे में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस एक अभियान चलाए हुए हैं, जिसमें हम लोगों से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि चाइनीज़ मांझा ना इस्तेमाल करें. इस संबंध में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. गली-गली जाकर हम लाउडस्पीकर से लोगों को बता रहे हैं. जागरुक कर रहे हैं कि चाइनीज़ मांझे के क्या नुकसान है. लोगों को जान का खतरा है साथ ही साथ दुकानदारों को का भी सत्यापन किया जा रहा है.

उन्होंने आगे बताया, कुछ जगहों पर चाइनीज़ मांझा मिला है जिसमें मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है. साथ ही साथ हम लोगों ने टीम में बनाई है जो भी पतंग उड़ रही है वह उन जगहों पर वेरीफाई करेंगे और कुछ बच्चे पतंग उड़ाते हुए दिखे थे जहां उनके परिजनों को बुलाकर उनको बताया गया उनको चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा से वह ऐसा करते मिलेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हमारी अपील है कि कहीं भी चाइनीज़ मांझा बिकता हुआ मिले या इस्तेमाल करता हुआ मिले तो हमें इसकी सूचना दें इसकी सूचना गुप्त रखी जाएगी.

-मोहम्मद उस्मान चौधरी

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement