Advertisement

'सिंबल मिला तो...' कॉकरोच जनता पार्टी से चुनाव लड़ेंगे मुख्तार अंसारी के MLA बेटे अब्बास अंसारी?

सोशल मीडिया पर वायरलल कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा उत्तर प्रदेश की सियासत तक में होने लगी है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक और अखिलेश यादव के करीबी अब्बास अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा की है. इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी कॉकरोच जनता पार्टी से चुनाव लडे़ंगे?

Abbas Ansari
gnttv.com
  • मऊ,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की खूब चर्चा हो रही है. लगातार उसके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में सियासत में उसकी चर्चा ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. उत्तर प्रदेश की सियासत में भी कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के कॉकरोच जनता पार्टी से चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है. उन्होंने खुद ही कॉकरोच जनता पार्टी का जिक्र किया है. 

CJP से चुनाव लड़ेंगे अब्बास अंसारी?
मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी परदह ब्लॉक क्षेत्र में इटौरा गांव में अपने निधि से बनाई गई एक इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान साल 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि चुनाव अभी बहुत दूर है. आजकल तो कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा चल रही है. अगर उसका सिंबल मिल गया तो उसी से चुनाव लड़ लिया जाएगा.

2027 की क्या है रणनीति?
अब्बास अंसारी जिस कार्यक्रम में गए थे, वो समाजवादी पार्टी ने आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे. इस दौरान जब उनसे साल 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर सवाल किया गया, तब अब्बास अंसारी ने बताया कि इस बारे में तो सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही बता सकते हैं. इस पर उत्तर देने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं. साथ ही कहा कि शरीर में जब तक खून की बूंद है और जब तक मेरी सांसे चल रही है. मैं अपने अवाम और अपने लोगों के सुख-दुख में रहूंगा और उनके मान सम्मान इज्जत आबरू की हिफाजत करूंगा.

जनता के बीच रहने की कोशिश- अब्बास अंसारी
अब्बास अंसारी ने कहा कि जनता के बीच जाकर मुझे कैसा लग रहा है, यह बातें में बात नहीं सकता हूं. डिक्शनरी में ऐसा कोई लफ्ज नहीं है, जिसे मैं बयां कर सकूं. मेरे चेहरे की मुस्कान और धूप में इन लोगों का प्यार देखकर आप समझ लीजिए कि हम दोनों लोगों को कैसा लग रहा होगा? मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं इनके बीच रहूं. यह लोगों का प्यार था, जो उन्होंने हमें अपने बीच बुलाया है.

(दुर्गा किंकर सिंह की रिपोर्ट) 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement