Advertisement

Lucknow: यूपी स्टेट मेगा एक्सपो से मिलेगा रेशम उद्योग को बढ़ावा, देशभर से स्टॉल लगाने आए कारीगर, जानिए क्या-क्या है खास

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मेगा एक्सपो का आयोजन किया गया है. इसमें देशभर के रेशम और उत्तर प्रदेश के खादी व हैंडलूम के कपड़े बनाने वालों से लेकर मिट्टी की मूर्तियां बनाने वाले कारीगर हिस्सा ले रहे हैं. त्योहारों को देखते हुए दामों पर विशेष छूट दी जा रही है.

यूपी स्टेट मेगा एक्सपो 2023
समर्थ श्रीवास्तव
  • लखनऊ,
  • 04 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST
  • 11 नवंबर तक चलेगा मेगा एक्सपो
  • स्थानीय लोगों को मिला रोजगार 

देश में स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए रेशम निदेशालय, खादी एवं ग्रामोद्योग, माटी कला बोर्ड, एमएसएमई, हथकरघा विभाग और सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन केंद्रीय रेशम बोर्ड, भारत सरकार की ओर से लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के L2 लॉन में नौ दिवसीय यूपी स्टेट मेगा एक्सपो 2023 का आयोजन किया जा रहा है. आइए जानते हैं इस एक्सपो की खासियत क्या है?

क्या है खासियत 
इस एक्सपो में रेश्म की जितनी किस्में देशभर में मौजूद हैं, वो सब की सब आपको एकसाथ मिल जाएंगी. फिर चाहे वह तमिलनाडु का पोचमपल्ली हो, कर्नाटक का कांजीवरम व मैसूर सिल्क, मध्यप्रदेश की चंदेरी, उत्तर प्रदेश का बनारसी सिल्क, महाराष्ट्र की पैठनी, असम का मूंगा व ऐरी सिल्क या फिर झारखंड का तसर सिल्क. रेशम के कद्रदानों के लिए यहां पूरी रेंज मौजूद है. मौका दीपावली जैसे त्योहार का है तो दामों पर विशेष छूट भी रखी जा रही है ताकि रेश्म खरीदने की चाहत में बजट आड़े न आए. यहां लगभग 200 स्टॉल प्रदर्शनी एवं ब्रिकी के लिए लगाए गए हैं. जिनमें हथरकरघा विभाग के बुनकरों, समितियों एवं हस्तशिल्पियों की ओर से उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है.

एक जनपद, एक उत्पाद को मिलेगा बढ़ावा 
मेगा एक्सपो 3 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 11 नवंबर तक चलेगा. इसमें देशभर के रेशम और उत्तर प्रदेश के खादी व हैंडलूम के कपड़े बनाने वालों से लेकर मिट्टी की मूर्तियां व कलाकृतियां बनाने वाले कारीगर हिस्सा ले रहे हैं. इसके साथ ही यहां ODOP उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री भी किया जाएगा. 

रेशम विकास विभाग के निदेशक सुनील वर्मा ने बताया कि प्रदेश में रेशम को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य है. आम जनता रेशम के बारे में जाने, जिससे इसके इस्तेमाल को बढ़ावा मिले. इसके साथ ही अलग-अलग जगहों से आने वाले कारीगर भी अपनी कला से जनता के मन को लुभाएंगे. इस तरह के प्रयासों से एक जनपद, एक उत्पाद को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा.  

7 नवंबर को फैशन शो का आयोजन
युवाओं में खादी, हैंडलूम व रेशम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 7 नवंबर 2023 को फैशन शो का आयोजन किया जाएगा. फैशन शो में मॉडल डिजाइनर खादी, हैंडलूम व रेशमी कपड़े पहनकर रैंप पर वॉक करते नजर आएंगे. इसके अलावा आयोजन में टेराकोटा से बनी मूर्तियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी. इससे न सिर्फ स्थानियों कलाकारों का उत्साह बढ़ेगा बल्कि आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. मेले के प्रति लोगों का विशेषकर यहां आने वाले पर्यटकों का आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रतिदिन शाम को कलाकारों की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं.

मिलेगा रेशम रत्न सम्मान
मेले के दौरान यहां रेशम विभाग की ओर से चयनित 16 विशिष्ट जनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान दिया जाएगा. इसके साथ ही रेशम विभाग की ओर से पारदर्शिता एवं लाभार्थियों को ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए विकसित किए गए रेशम मित्र पोर्टल का लोकार्पण और रेशम मित्र पत्रिका का विमोचन भी प्रस्तावित है. इसके अलावा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड एवं माटीकला बोर्ड के लाभार्थियों को टूल-किट वितरण किया जाना प्रस्तावित है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement