उत्तर प्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है. तपिश ने रविवार को सूबे के कई शहरों को झुलसाया. बांदा में तापमान 46.6 दर्ज किया गया. दूसरे नम्बर पर प्रयागराज रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रयागराज में 3 साल बाद इतनी गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार सूबे के 40 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा. आठ जिलों में 44 या इससे अधिक और 7 जिलों में 43 डिग्री या इससे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
40 जिलों में लू का असर-
सोमवार को भी प्रदेश के 40 जिलों में लू का असर है. 28 अप्रैल से लू की स्थिति से राहत की संभावना है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत तक पहुंचने के साथ तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो रहा है. निचले क्षोभ मंडल में आ रही गर्म पछुआ हवा के साथ आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में चल रही लू बांदा, अलीगढ़, हरदोई, अमेठी व प्रयागराज व आस-पास के जिलों तक सीमित रही. अन्य स्थानों पर अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान अभी भी सामान्य से काफी ऊपर बना है. इससे फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ व अलीगढ़ है. इस स्थिति में अब तक विशेष सुधार नहीं हुआ है.
मई की शुरुआत में गर्मी से राहत संभव-
सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं 28 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंच जाएगा. मई के शुरुआत में तापमान में 3 से 5 डिग्री C की गिरावट होगी. रविवार को लखनऊ के तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. यह तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
इन जिलों में लू चलने की आशंका-
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र भीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली. अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में सोमवार को लू चल सकती है.
35 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट-
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, मथुरा, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत करीब 25 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है.
ये भी पढ़ें: